Total Users- 1,164,668

spot_img

Total Users- 1,164,668

Sunday, March 1, 2026
spot_img

पीरियड्स में महिलाओं को सिर धोने और मंदिर जाने से क्यों रोका जाता है? जानें इसका धार्मिक-वैज्ञानिक कारण

Myths About Periods: भारत में पीरियड्स को लेकर कई तरह की मान्यताएं और वर्जनाएं हैं। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ता है, जैसे कि पूजा-पाठ में शामिल न होना, मंदिर में प्रवेश न करना, और कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज करना। ये मान्यताएं और वर्जनाएं अक्सर महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रभावित करती हैं।

भारत में महिलाओं और पीरियड्स को लेकर कई मान्यताएं और परंपराएं सदियों से चली आ रही हैं। अक्सर लड़कियों को बचपन से ही यह सिखाया जाता है कि मासिक धर्म (Menstruation) के दौरान उन्हें कई नियमों का पालन करना चाहिए। इनमें मंदिर न जाना, सिर न धोना, रसोई में प्रवेश न करना जैसी बातें शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन मान्यताओं के पीछे सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और वैज्ञानिक कारण भी हैं।

समाज में फैली भ्रांतियां

पीरियड्स को अक्सर ‘अशुद्ध’ माना गया है, जिसके चलते महिलाओं को इस दौरान मंदिर और पूजा-घर में जाने से रोका जाता है। कई जगहों पर उन्हें रसोई के काम और घर के अन्य कामों से भी दूर रखा जाता है। कई लोग मानते हैं कि शरीर से निकलने वाले रक्त के कारण मंदिर अपवित्र हो सकता है।

कई जगहों पर तो महिलाओं को पहले दिन चाण्डाली, दूसरे दिन ब्रह्मघातिनी और तीसरे दिन रजकी तक कहा जाता है। हालांकि समय के साथ सोच में बदलाव आया है और धीरे-धीरे लोग इसे प्राकृतिक प्रक्रिया मानने लगे हैं।

धार्मिक संदर्भ और कथाएं

1. द्रौपदी का प्रसंग

महाभारत काल में जब द्रौपदी मासिक धर्म से गुजर रही थीं, तब उन्हें आराम करने की सलाह दी गई थी। इसी समय द्रौपदी का चीरहरण हुआ और भगवान श्रीकृष्ण ने उनकी रक्षा की। इस प्रसंग से यह समझा जाता है कि पीरियड्स में महिलाओं को आराम की आवश्यकता होती है।

2. कामाख्या देवी की कथा

असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर में देवी सती के गर्भ अंग की पूजा होती है। मान्यता है कि यहां देवी तीन दिन तक मासिक धर्म से गुजरती हैं। इस दौरान मंदिर बंद रहता है और चौथे दिन कपड़े को प्रसाद स्वरूप भक्तों को दिया जाता है। इसे ब्लीडिंग गॉडेस की पूजा कहा जाता है।

मंदिर जाने पर रोक क्यों?

1. सुरक्षा भी है कारण – प्राचीन समय में महिलाएं सुबह-सुबह जंगलों से होकर मंदिर जाती थीं। माना जाता था कि खून की गंध से जंगली जानवर आकर्षित होकर हमला कर सकते हैं।

2. ऊर्जा और वाइब्रेशन – कहा जाता है कि मंदिर की वाइब्रेशन बहुत हाई होती है, जबकि पीरियड्स के दौरान शरीर की ऊर्जा (Energy Level) लो रहती है। ऐसे में असहजता या स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं।

3. आराम की आवश्यकता – पीरियड्स के दौरान शरीर को ज्यादा आराम चाहिए। इसलिए महिलाओं को काम-काज और धार्मिक गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी गई।

वैज्ञानिक कारण

1. हार्मोनल बदलाव – मासिक धर्म में हार्मोन तेजी से बदलते हैं, जिससे दर्द और मूड स्विंग्स ज्यादा होते हैं।

2. पीएमएस और हाइजीन – प्री-मेन्स्ट्रुअल सिंड्रोम और स्वच्छता की कमी के कारण इस समय घर पर आराम करना अधिक सुरक्षित माना जाता है।

3. सिर न धोने की धारणा – पुराने समय में गर्म पानी की सुविधा नहीं होती थी, ठंडे पानी से सिर धोने पर सर्दी-जुकाम और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता था। इसलिए पीरियड्स में सिर धोने की मनाही रखी गई।

मासिक धर्म कोई पाप या अशुद्धता नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के जीवन का प्राकृतिक हिस्सा है। मंदिर जाने या सिर धोने की मनाही धार्मिक और सामाजिक कारणों से जुड़ी थी, लेकिन वैज्ञानिक कारणों से समझें तो यह सिर्फ महिलाओं की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए था। आज समय बदल रहा है और समाज में जागरूकता बढ़ रही है, जिससे इस तरह की भ्रांतियां धीरे-धीरे खत्म हो रही हैं।

More Topics

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दूरदर्शी नेतृत्व में देश को...

टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार

रायपुर। कोरबा जिले की रहने वाली पूजा देवांगन आज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लोकभवन पहुँचकर राज्यपाल...

दक्षिण भारतीय प्याज की चटनी घर पर बनाएं

चटपटी प्याज की चटनी हर खाने का स्वाद दोगुना...

इसे भी पढ़े