Total Users- 1,177,260

spot_img

Total Users- 1,177,260

Friday, March 20, 2026
spot_img

अमलेश्वर सांसद विजय बघेल को सौंपा गया ज्ञापन, दुर्गानगर कॉलोनी व वार्डों की समस्याओं पर हुई गंभीर चर्चा

अमलेश्वर, 16 जुलाई 2025 – नगर पालिका परिषद अमलेश्वर की ओर से दुर्गानगर कॉलोनी एवं आसपास के वार्डों में व्याप्त समस्याओं और लंबित विकास कार्यों को लेकर सांसद श्री विजय बघेल को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, तथा पानी की निकासी जैसी मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया। साथ ही उन्होंने इन कार्यों को शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इसके अतिरिक्त, वार्ड क्रमांक 8 में

  • सांस्कृतिक भवन एवं मैदान परिसर में टीन शेड निर्माण
  • तथा प्राथमिक शाला अमलेश्वर डीह में स्कूल भवन निर्माण
    जैसे विकास कार्यों की मांग रखी गई।

शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय भवन निर्माण और शिक्षकों की नियुक्ति का मुद्दा भी सांसद के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

वार्ड क्रमांक 9 से संबंधित भूमि पट्टा वितरण हेतु आवेदन भी ज्ञापन के माध्यम से सौंपा गया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों में –

नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, वार्ड 8 पार्षद डोमन यादव, वार्ड 9 पार्षद मालती साहू, वार्ड 12 पार्षद लेखनी साहू, समाजसेवी चैन सिंह साहू, संतराम साहू, विधायक प्रतिनिधि भागीराम साहू, पार्षद प्रतिनिधि गिरधर साहू एवं पुनीत साहू, तथा दुर्गानगर कॉलोनी निवासी आशा राम गौड़, रोशन सिंह और रोशन साहू भी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि सांसद महोदय क्षेत्रीय विकास के इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर शीघ्र पहल कर अमलेश्वर क्षेत्र को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेंगे।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े