यूनिवर्सिटी की बड़ी लापरवाही : सेमेस्टर परीक्षा की तारीख में बिना सूचना के किया बदलाव, भड़के स्टूडेंट्स

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में चल रही सेमेस्टर परीक्षा के बीच बड़ी लापरवाही सामने आई है। आज सुबह 8 बजे अलग अलग विषयों की परीक्षा आयोजित होनी थी। परीक्षा दिलाने पहुंचे छात्रों को दरवाजे पर घंटो इंतजार करने के बाद यह पता चला कि उनकी परीक्षा स्थगित कर दी गई है और आने वाले दिन में 19 जून को ली जाएगी। बच्चों ने अपने विषय संबंधित शिक्षकों से बात करनी चाही तो पता चला कि बोर्ड पर लगा रोल नंबर चार्ट ही पूरा गलत है साथ ही जो परीक्षा आज आयोजित होनी थी उसका प्रश्न पत्र छप कर तैयार नहीं था।

छात्र लगातार दो से तीन घंटे अलग अलग विभाग के चक्कर लगाते रहे लेकिन अंत में ना ही परीक्षा हुई ना ही किसी जिम्मेदार ने कोई सटीक जवाब दिया। छात्रों के समर्थन में पहुंचे NSUI कार्यकर्ताओं ने बताया कि विश्विद्यालय में लंबे समय से ऐसी लापरवाही देखने मिल रही है। इससे पहले परीक्षा के लिए 7 बजे का समय निर्धारित किया गया था। छात्रों के विरोध के बाद 8 बजे का समय तय हुआ लेकिन फिर भी आज स्थिति ऐसी है कि 9.30 बजे तक ना ही परीक्षा हो पाई ना ही प्रश्न पत्र छपे थे। आगे ऐसी ही लापरवाही चलती रही तो NSUI द्वारा उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।

More Topics

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों का बेहतर आयोजन सुनिश्चित करें: मंत्री जायसवाल

बलौदाबाजार। जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम...

दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं PM मोदी, G20 में ट्रंप से होगी अहम मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस साल दिसंबर...

रामबन में कार से मिले दो पुलिसकर्मियों के शव, मौत की वजह अब भी रहस्य

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सोमवार शाम एक कार...

इसे भी पढ़े