Total Users- 1,165,381

spot_img

Total Users- 1,165,381

Tuesday, March 3, 2026
spot_img

बांग्लादेश में हिंदुओं को खुश करने का प्लान, नोटो से हटे शेख मुजीबर रहमान

बांग्लादेश के करेंसी नोटों पर अब बंग बंधु मुजीबुर रहमान की तस्वीरें इतिहास हो गई हैं। रविवार को बांग्लादेश बैंक की ओर से नई नोटें जारी की गई हैं। इन नोटों में मुजीबुर रहमान नहीं हैं, जो 1971 में देश बनने के बाद से करेंसी में छपते चले आ रहे थे। वह पूर्व पीएम शेख हसीना के पिता भी थे। शेख हसीना को बीते साल ही बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद सत्ता से हटना पड़ा था और फिर वह देश ही छोड़कर निकल गईं। शेख हसीना के पद से हटने के बाद अंतरिम सरकार के मुखिया के तौर पर मोहम्मद यूनुस नेतृत्व संभाल रहे हैं। उनके नेतृत्व वाली सरकार के दौरान भी बांग्लादेश में जमकर हिंसा हुई है।

धानमंडी स्थित शेख मुजीबर रहमान से जुड़े स्मारक तक को आग के हवाले कर दिया गया था। इसके अलावा शेख हसीना के घर को भी फूंक दिया गया। अब नए करेंसी नोट जो जारी किए गए हैं, उनमें किसी नेता की तस्वीर नहीं होगी। इसकी बजाय राष्ट्रीय शहीद स्मारक को जगह दी जाएगी। यही नहीं बांग्लादेश के कुछ ऐतिहासिक स्थानों को भी इन नोटों में दर्शाया जाएगा। इन स्थानों में हिंदू और बौद्ध मंदिर भी शामिल हैं। बांग्लादेश बैंक के प्रवक्ता आरिफ हुसैन खान ने कहा कि नई सीरीज के नोटों की डिजाइन पहले से काफी अलग है। अब इन नोटों में किसी इंसान को नहीं दिखाया जाएगा। इसके स्थान पर बांग्लादेश की प्राकृतिक सुंदरता और परंपरा को इसमें दर्शाया गया है।

More Topics

इसे भी पढ़े