बीजेपी ने तोड़फोड़ ओर आगजनी मामले में 7 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया

धमतरी । पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी मामले में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने 7 नेता को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने जारी आदेश में लिखा, भारतीय जनता पार्टी कार्यालय नगरी में विगत दिनों घटित घटना में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से निखिल साहू, शैलेन्द्र धेनुसेवक, भोला शर्मा, गज्जु शर्मा, रवेन्द्र साहू, संत कोठारी, सुनील निर्मलकर संलिप्त पाये गये हैं। यह पार्टी अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।
इन नेताओं में युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य निखिल साहू, नगरी मंडल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र धेनुसेवक, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील निर्मलकर, भोला शर्मा, गज्जू शर्मा, संत कोठारी और रवेंद्र सिंह शामिल है।

More Topics

कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के बावजूद आतंकी...

इसे भी पढ़े