Total Users- 1,177,801

spot_img

Total Users- 1,177,801

Saturday, March 21, 2026
spot_img

पाकिस्तानी हिंदुओं के लिए राहत भरी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी हिंदुओं को बड़ी राहत मिली है। इस मामले को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी अल्पसंख्यक/पीड़ित अभी रह सकते हैं, ये लोग CAA के तहत नागरिकता भी ले सकेंगे। गृहमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने इसके लिए दिशा निर्देश दिए हैं।

बता दें कि भारत ने सभी पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का निर्देश दिया है, जिसके बाद से ही पाकिस्तानी हिंदुओं के सामने भी दुविधा की स्थिति थी। बीते दिनों कुछ पाकिस्तानी हिंदुओं ने गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की थी, और उन्हे राहत देने की मांग रखी थी। जिसपर विजय शर्मा ने कहा था कि वे केंद्र से दिशा निर्देश लेकर आगे की कार्यवाही करेंगे।

वहीं नक्सली आपरेशन को लेकर तेलंगाना में कुछ संगठनों ने शांति वार्ता की पहल की है, इस पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आखिर यह लोग होते कौन है? कौन है ये लोग, दाल में जरूर कुछ काला है।

नक्सली बताएं उनकी तरफ से कौन बात करेंगे? बस्तर में कई बड़ी घटनाएं हुई तब कहां थे? कई बड़े हमले के बाद वार्ता के लिए क्यों नहीं आए? कई ग्रामीण और कई नेता मारे तब क्यों नहीं आए? जाहिर है कि गृह मंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों से सीधा सवाल किया है कि नक्सलियों की तरफ से चर्चा के लिए कौन आएगा पहले यह बताएं?

आपको बता दें कि कर्रेगुटा पहाड़ी पर 8 दिनों से नक्सल करवाई जारी है। इस पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि आज तेलंगाना वाले फंस रहे हैं तो पीड़ा हो रही है, छत्तीसगढ़ के आदिवासी मारे गए तो पीड़ा नहीं हुई। छत्तीसगढ़ में नक्सल मुठभेड़ में 400 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं।

More Topics

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

चिरायु योजना से काव्या और गुनीत को मिला नया जीवन

महासमुंद। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत...

आधुनिक तकनीक से खेती को बनाया नया मॉडल किसान मुकेश ने

बहु-फसली पद्धति के माध्यम से जैविक खेती को नया...

इसे भी पढ़े