Total Users-

1,230,121

spot_img

Total Users-

1,230,121
Sunday, May 31, 2026
spot_img

शायरी कलेक्शन भाग 3 : हौसला बढ़ाने वाली शायरी

नमस्कार साथियों ,पिछले अंक में मैंने मज़ेदार शायरिया और जोश भर देने वाली शायरियों के संकलन को आपके सामने प्रस्तुत किया था . उसी तरह से , ऐसे अनेक जबर्दस्त शेर हैं जो महफिल में मौके व माहौल को देखकर बोली जा सकती हैं. मंच संचालन या भाषणों में भी इनका उपयोग किया जा सकता है
1.ख्वाब टूटे है मगर हौसले जिन्दा है,
हम वो है जहां मुश्किले शर्मिंदा हैं

2.अपने मंसूबो को नाकाम नहीं करना है,
मुझको इस उम्र मे आराम नहीं करना है

  1. हम को मिटा सके ये ज़माने में दम नहीं
    हम से ज़माना ख़ुद है ज़माने से हम नहीं
  2. जो तूफ़ानों में पलते जा रहे हैं,
    वही दुनिया बदलते जा रहे हैं
  3. ये कह के दिल ने मेरे हौसले बढ़ाए हैं
    ग़मों की धूप के आगे ख़ुशी के साए हैं
  4. यक़ीन हो तो कोई रास्ता निकलता है
    हवा की ओट भी ले कर चराग़ जलता है
  5. वक़्त आने दे दिखा देंगे तुझे ऐ आसमाँ
    हम अभी से क्यूँ बताएँ क्या हमारे दिल में है
  6. मेरे जुनूँ का नतीजा ज़रूर निकलेगा
    इसी सियाह समुंदर से नूर निकलेगा
  7. वक़्त की गर्दिशों का ग़म न करो
    हौसले मुश्किलों में पलते हैं
  8. दर्द ले ले या मुझे मसीहा दे दे
    या मुझे दर्द को सहने का सलीका दे दे
  9. सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
    देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है
  10. हर गम ने, हर सितम ने, नया हौसला दिया
    मुझको मिटाने वाले ने मुझको बना दिया
  11. न तकलीफ, न ही संघर्ष तो ख़ाक मज़ा है जीने में,
    थम जाते हैं बड़े बड़े तूफ़ान, जब आग लगी हो सीने में
  12. हौसले भी किसी हकीम से कम नहीं होते हैं,
    हर तकलीफ में ताकत की दवा देते हैं

साथियों , अगले हफ्ते फिर किसी अलग मिजाज़ पर शायरी का संकलन प्रस्तुत करुंगा .जिनमें अलग अलग शायरों के उम्दा शेर , दोस्ती, प्यार , धोखा , शराब –साकी, इंतज़ार , मंच में किसी के सम्मान में बोले जा सकने वाले शेर , अनेक गद्यांश भी आपकी सेवा में प्रस्तुत करूंगा ….
इंजी. मधुर चितलांग्या , प्रधान संपादक, दैनिक पूरब टाइम्स

More Topics

अब Green Card के लिए भारत लौटने की जरुरत नहीं, US से ही कर सकेंगे Apply

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने हाल ही में...

मुनीर की सेना का बलूचिस्तान में ‘कर्फ्यू टॉर्चर, निवासियों की बढ़ी मुश्किलें

बलूचिस्तान के अवारान जिले के मश्कय कस्बे के निवासियों...

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के घर फिर सीआईडी ​की दस्तक

पश्चिम बंगाल केंद्रीय जांच विभाग (सीआईडी) के चार अधिकारियों...

सीबीएसई की 12वीं के स्टूडेंट को मार्कशीट के साथ आंसरशीट डिजिलॉकर पर देने की योजना

बोर्ड एग्जामिनेशन सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने की दिशा में...

इसे भी पढ़े