Total Users- 1,157,533

spot_img

Total Users- 1,157,533

Sunday, February 8, 2026
spot_img

एम्स भर्ती घोटाला: सीबीआई का बड़ा एक्शन, फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने वालों पर शिकंजा

भुवनेश्वर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती घोटाले को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज बड़ी कार्रवाई की। सीबीआई की 9 सदस्यीय टीम ने संस्थान में छापेमारी कर कई कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ की। जांच एजेंसी को संदेह है कि फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिए कई लोगों को गैरकानूनी तरीके से नौकरियां दिलाई गईं।

27 लोगों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

सीबीआई की टीम सुबह एम्स भुवनेश्वर पहुंची और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े कई अहम दस्तावेज खंगाले। जांच एजेंसी ने संस्थान के शैक्षणिक ब्लॉक की तीसरी मंजिल पर तैनात श्रमिकों और स्थायी कर्मचारियों समेत कम से कम 27 लोगों से पूछताछ की। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घोटाला कई अहम पदों की भर्ती प्रक्रिया में किया गया था।

मुख्य आरोपी हिरासत में, परिवार को दिलाई थी नौकरी

सीबीआई ने इस मामले में मुख्य आरोपी स्मृति रंजन कर को पहले ही हिरासत में ले लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने धोखाधड़ी के जरिए अपने परिवार के पांच सदस्यों की एम्स भुवनेश्वर में स्थायी नियुक्ति में मदद की थी। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल हैं।

सीबीआई की जांच जारी

सीबीआई ने अब तक इस घोटाले या छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में हुए इस भर्ती घोटाले ने चिकित्सा जगत में हड़कंप मचा दिया है।

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े