Total Users- 1,168,014

spot_img

Total Users- 1,168,014

Saturday, March 7, 2026
spot_img

सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा विवाद के सभी मामलों की एक साथ सुनवाई को सही ठहराया, सुनवाई अप्रैल में होगी

सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद से जुड़ी सभी मामलों की एक साथ सुनवाई पर कोई आपत्ति नहीं जताई है। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह टिप्पणी मस्ज़िद पक्ष की याचिका पर सुनवाई करते हुए की। मस्ज़िद पक्ष ने मथुरा की ज़िला कोर्ट से सभी मामलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर करने और उनकी एक साथ सुनवाई का विरोध किया था।

चीफ जस्टिस खन्ना ने कहा कि एक साथ सुनवाई से जटिलता नहीं, बल्कि सरलता आएगी। उन्होंने बताया कि अगर मामलों की अलग-अलग सुनवाई होगी तो इससे अधिक समस्याएं पैदा होंगी, जबकि एक साथ सुनवाई दोनों पक्षों के लिए लाभकारी होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई को अप्रैल के पहले सप्ताह तक टाल दिया और कहा कि हाई कोर्ट में लिखित दलीलें पहले ही दाखिल हो चुकी हैं।

इन मामलों में इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा हिंदू पक्ष की ओर से दायर मुकदमे को स्वीकार करने और मथुरा की निचली अदालत में चल रहे सभी मुकदमों को हाई कोर्ट में ट्रांसफर करने के फैसले को चुनौती दी गई है। मस्ज़िद पक्ष इन फैसलों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रहा है।

More Topics

महतारी गौरव वर्ष’ : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज...

बाथ टॉवल की सही देखभाल और बदलने की जरुरी जानकारी

नहाने या हाथ पोंछने के बाद तौलिया हमारी त्वचा...

रेस्टोरेंट स्टाइल खिले-खिले चावल इस आसान टिप्स से घर पर बनाएं

रेस्टोरेंट में मिलने वाले खिले-खिले चावल देखने में जितने...

इसे भी पढ़े