प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन, ओडिशा में जुटेंगे हजारों प्रतिनिधि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 9 जनवरी 2025 को 18वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन ओडिशा के भुवनेश्वर में 8 से 10 जनवरी तक आयोजित हो रहा है। इस सम्मेलन में सात हजार से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। ओडिशा पहली बार इस समारोह की मेज़बानी कर रहा है। पीएम मोदी बुधवार को ओडिशा पहुंचे थे, जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति और अन्य नेताओं ने किया था।

इस सम्मेलन का उद्देश्य प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को मान्यता देना और उन्हें भारत की सांस्कृतिक जड़ों से फिर से जोड़ना है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जनवरी को समापन भाषण देंगी और प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2025 प्रदान करेंगी। यह दिवस महात्मा गांधी के 1915 में दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने की याद में मनाया जाता है, और 2003 से इसका आयोजन प्रवासी भारतीयों के योगदान को सम्मानित करने के लिए किया जाता है।

More Topics

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने हुनर से संवारी राखियों की खूबसूरती

मोती, धान-चावल, बीज और रक्तमौली धागों से तैयार राखियों...

नशामुक्त युवा, विकसित भारत की पहचान: विद्यार्थियों ने लिया सामूहिक संकल्प

प्रधानमंत्री के आह्वान एवं भारत सरकार के युवा कार्यक्रम...

इसे भी पढ़े