दिल्ली पुलिस ने पंजाबी बाग में किया दो बदमाशों का एनकाउंटर, 80 अपराधों का खुलासा

दिल्ली पुलिस ने पंजाबी बाग इलाके में दो बदमाशों का एनकाउंटर किया है, जिसमें दोनों घायल हो गए। यह कार्रवाई रविवार सुबह करीब 4.30 बजे की गई। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि दो वांछित अपराधी पंजाबी बाग इलाके से गुजरने वाले हैं। पुलिस ने इलाके में जाल बिछाया, और जैसे ही बदमाशों को रोका गया, उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिसमें बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे घायल हो गए।

इनकी पहचान रिंकू और रोहित के रूप में हुई है। रिंकू पश्चिमी दिल्ली के ख्याला और रोहित द्वारका का निवासी है। दोनों पर दिल्ली और मध्य प्रदेश में कुल 80 अपराधों का आरोप है, जिनमें छिनैती और लूट के मामले शामिल हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा और अब इनसे पूछताछ कर उनके गिरोह का खुलासा करने की योजना बना रही है। यह गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

More Topics

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने हुनर से संवारी राखियों की खूबसूरती

मोती, धान-चावल, बीज और रक्तमौली धागों से तैयार राखियों...

नशामुक्त युवा, विकसित भारत की पहचान: विद्यार्थियों ने लिया सामूहिक संकल्प

प्रधानमंत्री के आह्वान एवं भारत सरकार के युवा कार्यक्रम...

इसे भी पढ़े