Total Users- 1,168,150

spot_img

Total Users- 1,168,150

Sunday, March 8, 2026
spot_img

पंजाब के मोहाली जिले के सोहाना गांव में शनिवार शाम को चार मंजिला इमारत ढहने से मलबे में फंसे लोग

चंडीगढ़, 22 दिसंबर: पंजाब के मोहाली जिले के सोहाना गांव में शनिवार शाम को चार मंजिला इमारत ढहने से मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य रविवार को भी जारी है। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में पांच लोग मलबे में दब गए थे और एक 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती हिमाचल प्रदेश की रहने वाली थी और मलबे से निकालकर अस्पताल भेजने के बावजूद उसकी मौत हो गई।

घटनास्थल पर मौजूद अंबाला कैंट निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसका 29 वर्षीय बेटा लापता है, जो इमारत में बने जिम में जाता था। पुलिस ने इमारत के दो मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), सेना और राज्य बचाव दल शनिवार शाम से ही राहत कार्य में जुटे हुए हैं। घटनास्थल पर एंबुलेंस और मेडिकल टीमें भी तैनात हैं। भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि घटनास्थल पर ‘इंजीनियर टास्क फोर्स’ काम कर रही है और मलबा हटाने के लिए मशीनों का उपयोग किया जा रहा है।

घटना के बाद मोहाली के सभी प्रमुख अस्पतालों को घायलों के इलाज के लिए तैयार रहने को कहा गया था। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि बचाव कार्य जारी है और विभिन्न एजेंसियां इस पर काम कर रही हैं।

More Topics

महतारी गौरव वर्ष’ : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज...

बाथ टॉवल की सही देखभाल और बदलने की जरुरी जानकारी

नहाने या हाथ पोंछने के बाद तौलिया हमारी त्वचा...

रेस्टोरेंट स्टाइल खिले-खिले चावल इस आसान टिप्स से घर पर बनाएं

रेस्टोरेंट में मिलने वाले खिले-खिले चावल देखने में जितने...

इसे भी पढ़े