Total Users- 1,177,473

spot_img

Total Users- 1,177,473

Saturday, March 21, 2026
spot_img

दुर्ग जिले में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय, बाबा के भेष में बच्चे के अपहरण की कोशिश नाकाम

त्योहारी सीजन में बच्चा चोर गिरोह पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी बीच दुर्ग जिले से बच्चे के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों संदिग्ध बाबाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, खुर्सीपार गणेश मंदिर के पास दो व्यक्ति बाबा के भेष में एक बच्चे को बहला-फुसलाकर अपहरण करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बच्चे की सूझबूझ और आसपास के लोगों की सतर्कता के कारण वे अपने इरादे में सफल नहीं हो पाए।

घटना के समय दोनों बाबा भगवा वस्त्र पहने हुए थे और करीब 10 साल के बच्चे को बिस्किट देकर उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहे थे। जब बच्चे ने बिस्किट लेने से मना किया, तो दोनों ने उसे बोरे में भरने की कोशिश की। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों बाबा भागने की कोशिश करने लगे। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें कुछ ही देर में पकड़ लिया।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों बाबा मध्य प्रदेश के शहडोल और कटनी के रहने वाले हैं। फिलहाल, खुर्सीपार पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े