रायपुर: वनमंत्री ने घायल जवानों से मुलाकात कर जाना हालचाल

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती घायल जवानों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

यह उल्लेखनीय है कि हाल ही में नारायणपुर जिले के कोडलियर गांव के पास जंगल में सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की घटना में आईटीबीपी के दो जवान शहीद हो गए थे, जबकि दो अन्य जवान घायल हो गए थे। इन घायल जवानों का इलाज राजधानी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

वनमंत्री श्री कश्यप ने अस्पताल में पहुंचकर जवानों का हालचाल जाना और उनकी बहादुरी की सराहना की। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से भी बातचीत कर जवानों के इलाज की स्थिति की जानकारी ली।

इस दौरान मंत्री ने जवानों के परिवारों को भी हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में जवानों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है।

More Topics

केयर इकोनॉमी विकसित छत्तीसगढ़ की आधारभूत आवश्यकता : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

समाज कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रायपुर में सुचारु...

मणिपुर : अफीम और ब्राउन शुगर जब्त, 52 वर्षीय महिला समेत कुल चार संदिग्ध गिरफ्तार

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी...

उत्तराखंड सरकार अग्निवीरों के लिए सेना से लौटने के बाद ‘रोजगार सेल’ का करेगी गठन

उत्तराखंड सरकार अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के...

इसे भी पढ़े