Total Users- 1,135,971

spot_img

Total Users- 1,135,971

Saturday, December 6, 2025
spot_img

मलेशिया में बैठे बदमाश ने फेसबुक पर लिखा… ‘काम करना है तो देनी होगी रंगदारी’, रायपुर में हुई फायरिंग

रायपुर के कारोबारी के दफ्तर के बाहर फायरिंग मामले में कथित तौर मलेशिया में बैठे गैंगस्टर मयंक सिंह ने इंटरनेट मीडिया में पोस्ट कर ली है। उसने अपने पोस्ट में जेल में बंद झारखंड के गैंगस्टर अमन साहू को लेकर भी पोस्ट किया है। उसने कहा है कि, वह एक गैंग के भरोसे काम नहीं करता है। झारखंड में अगर काम करना है तो रंगदारी देनी होगी।

रायपुर। रायपुर शहर में दो नकाबपोश शूटर्स ने झारखंड में सड़क बना रहे कारोबारी को डराने के लिए तेलीबांधा में उनके दफ्तर के बाहर फायरिंग की। इसके बाद वहां से बाइक से भागे और फिर रास्ते में उसे छोड़ ऑटो रिक्शा में बैठ गए। ऑटो से वो 12 से साढे 12 के बीच स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने कपड़े भी बदल लिए थे।

शूटर्स ने स्टेशन के बाहर पहुंचकर सबसे पहले चाय-सिगरेट पी। इसके बाद पास की मोबाइल दुकान से फोन खरीदा। कुछ देर बाद स्टेशन के अंदर गए। अंदर से दोनों दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठकर रवाना हो गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अब शूटरों की तलाश में जुट गई है। इनकी तलाश के लिए पांच टीम बनाई गई हैं।

शूटरों का प्लान पहले से तैयार था। वे शूटआउट करने के बाद बाइक से भागते तो पकड़े जाते। इस वहज से रास्ते में ही बाइक छोड़ दी। इसके बाद ऑटो में बैठकर अपना रास्ता बदला। पुलिस को चकमा देने शूटरों ने चार से पांच ऑटो भी बदले। एक से दो किमी दूरी के बाद वह लगातार ऑटो बदलते रहे। एक घंटे के अंदर उन्हें शहर छोड़ देना था। स्टेशन उनके लिए सबसे आसान रास्ता था। इस बीच ट्रेन देर से होने से इन्होंने अपना रास्ता बदल दिया।

एक दिन पहले भी आए थे स्टेशन

मिली जानकारी के अनुसार शूटर एक दिन पहले भी कारोबारी के दफ्तर के सामने से निकले। इसके बाद भागने का रूट तय किया। वहीं यह भी देखा कि स्टेशन आने में कितना समय लगेगा। स्टेशन के बाहर रूके भी थे। पूरी प्लानिंग करने के बाद वह आसानी से फरार हो गए।

घटना के फायरिंग का सीसीटीवी सामने आया है। वहीं पुलिस ने रविवार को घटना का रिक्रीएट करवाया। इसके बाद सभी बिंदुओं पर जांच की। फारेंसिक की टीम भी जांच करने पहुंची थी। वहां से गोली के खोखो जब्त किए गए हैं।

More Topics

क्या राधिका नगर, भिलाई के कसाईखाने की घपलेबाजी उजागर होगी ?

क्षेत्रीय अधिकारी छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल भिलाई को जवाबदेही...

अब केवल महिलाएं ज़्यादा नहीं बल्कि सभी बराबर अनसेफ हैं.

इस बीते साल में अनेक पत्नियों ने अपने पतियों...

छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल गिरफ्तार,26 दिनों से फरार थे

रायपुर. छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल...

कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की बैठक,कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त 41 जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण...

बस्तर में शांति और विकास की नई इबारत

नक्सल प्रभावित इलाकों में वानिकी कार्य बना रोजगार का...

इसे भी पढ़े