Total Users- 1,159,190

spot_img

Total Users- 1,159,190

Saturday, February 14, 2026
spot_img

सुबह के नाश्ते में बनाएं मुंबई की मशूहर चटपटा रगड़ा पेटिस

मुंबई के मशहूर स्ट्रीट फूड रगड़ा पेटिस की यह रेसिपी सुबह के नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें सफेद मटर से चटपटा रगड़ा और उबले आलू से कुरकुरी पेटिस बनाने की पूरी विधि बताई गई है।
मुंबई की सबसे मशूहर है स्ट्रीट फूड रगड़ा पेटिस। रगड़ा पेटिस से हर किसी को यार हो जाता है। इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। इस डिश का मुख्य तौर पर दो हिस्सों का मेल माना जाता है एक रगड़ा और दूसरी सफेद मटर की चटपटी करी और पेटिस यानी आलू की कुरकुरी टिक्की।

ब्रेकफास्ट के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है क्योंकि यह स्वादिष्ट होने के साथ ही पेट भरने वाला भी है। इसकी चटपटी हरी चटनी, बारीक सेव और ताजे धनिए से सजी यह डिश घर के बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आती हैं। इसे बनाने बेहद आसान है।

रगड़ा पेटिस बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले आप सफेद मटर को रात भर या 7-8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
  • अब मटर को साफ पानी से धोकर कुकर में डालें। इसमें जीरा, हींग और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।
  • फिर आप उबले हुए मटर इसमें डालकर आराम से चलाएं। यदि आपको मटर ज्यादा गाढ़ी लगें, तो थोड़ा गर्म पानी मिलाएं।
  • इसको अब आप 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें और आखिर में हरा धनिया डाल दें। यह लीजिए आपका सिंपल रगड़ा तैयार है।
  • पेटिस को बनाने के लिए आप 4-5 उबले हुए आलू लें और उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें।
  • अब आप स्वादानुसार नमक, बारीक कटी हरी मिर्च और आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर मिलाएं।
  • टिक्कियों को बांधने के लिए इसमें 2-3 चम्मच कॉर्नफ्लोर या ब्रेड का चूरा मिलाएं।
  • इसके बाद हथेलियों पर थोड़ा तेल गरम करें और इन टिक्कियों को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक मध्यम आंच पर सेक लें।
  • फिर इस एक प्लेट में 2 आलू पेटिस रखें और इसके ऊपर गरमा-गरम रगड़ा डालें।
  • ऊपर से बारीक कटा हुआ प्याज, थोड़ा सा चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और काला नमक छिड़कें।
  • लास्ट में आप बारीक सेव और कटा हुआ हरा धनिया डालकर इसको सर्व करें।

More Topics

पीएम जनमन आवास योजना से जगदीश बैगा के पक्के घर का सपना हुआ साकार

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत विकासखण्ड गौरेला के...

राहुल गांधी देश में ‘गृहयुद्ध भड़काने’ चाहते हैं? गिरिराज सिंह ने लगाया आरोप

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर किसानों...

इसे भी पढ़े