45 दिन में विटामिन बी12 बढ़ाने का घरेलु नुस्खा

विटामिन बी12 की कमी बहुत आम हो चुकी है। यह शरीर को अंदर से तोड़ती है, क्योंकि खून की ताकत कम होने लगती है। इसकी वजह से कमजोरी आती है जो किसी नुस्खे से नहीं जाती। इसे दूर करने के लिए आपको इस विटामिन को बढ़ाना ही पड़ता है।

अगर आपको भी इसकी कमी के लक्षण दिखते हैं तो एक रेसिपी खाना तुरंत शुरू कर दें। आर्ट ऑफ लिविंग की एक्सपर्ट के मुताबिक यह नुस्खा 45 दिन में विटामिन बी-12 का लेवल बढ़ा देगा। आपकी कमजोरी दूर होगी और अंदर से ताकत महसूस होगी। आर्ट ऑफ लिविंग ने इस समस्या के 5 लक्षण और उन्हें दूर वाले कई सारे फूड्स के नाम बताए हैं।

विटामिन बी12 की कमी के 5 लक्षण
बेवजह थकान रहना
सांस फूलना
मसल्स में कमजोरी
हाथ-पैर में सुन्नपन
बार बार मुंह के छाले​

विटामिन बी12 बढ़ाने का बेस्ट तरीका
विटामिन बी12 को तुरंत बढ़ाने के लिए सप्लीमेंट लेना बेस्ट तरीका है। लेकिन अगर आप इसका लेवल खून में लंबे वक्त और हमेशा के लिए बरकरार रखना चाहते हैं तो डाइट और गट हेल्थ को सुधारना बहुत जरूरी है।

45 दिन तक खाएं ये चीज
2 चम्मच लाल चावल या कच्चा लाल चावल या उबला लाल चावल या काला चावल पकाएं।
इसे पानी में भिगोकर रखें और फिर खुले बर्तन में लंबे समय तक पकाएं।
अच्छे से पकने पर यह बहुत मुलायम हो जाएगा और इसमें थोड़ा सा पानी बचा रहने दें।
इसके अंदर थोड़ा जीरा और सेंधा नमक मिलाएं।
1 चम्मच घर का जमा दही मिलाकर रातभर ढककर छोड़ दें।
अगले दिन आप इसे ऐसा ही खा सकते हैं या फिर स्मूदी भी बनाकर ले सकते हैं।
खाने ने पहले इसके अंदर एक चुटकी अदरक या अन्य मसाले भी डाल सकते हैं।​​
नोट : किसी भी बीमारी के लिए डॉक्टर की सलाह लें

More Topics

जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा : जशपुर में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता अभियान तेज

जागरूकता रथ रवाना, सास-बहू सम्मेलन और जनजागरूकता कार्यक्रमों के...

हूतियों ने लिया बदला, यमन के एयरपोर्ट पर कई मिसाइलें दागी

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर एक...

मामला गरमाया : नगर निगम भिलाई क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भिलाई निगम के अवैध...

इसे भी पढ़े