जानें आयुर्वेद में जामुन के सेवन से क्या क्या फायदे होते हैं

गहरे बैंगनी रंग के छोटे-छोटे जामुन स्वाद में खट्टा-मीठा और कसैला लगने वाला यह फल केवल जीभ का स्वाद ही नहीं बदलता, बल्कि चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के बीच शरीर को अंदर से ठंडा और स्वस्थ रखने का एक बेहतरीन जरिया भी है। आयुर्वेद में जामुन को एक महाऔषधि माना गया है। इसके सेवन से कई तरह के फायदे होते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं गर्मियों में क्यों खाना चाहिए जामुन, इससे क्या क्या फायदे होते हैं। चलिए जानते हैं।

  1. ब्लड शुगर को रखे कंट्रोल

जामुन को डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान माना जाता है। इसमें ‘जंबोलिन’ (Jamboline) नामक तत्व पाया जाता है, जो स्टार्च को शुगर में बदलने से रोकता है। सिर्फ फल ही नहीं, बल्कि जामुन की गुठली का पाउडर भी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में बेहद कारगर है।

  1. पेट की समस्याओं से राहत

गर्मियों में अक्सर पाचन क्रिया सुस्त हो जाती है, जिससे गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती हैं। जामुन में मौजूद फाइबर और कॉपर पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। यह पेट को ठंडक पहुंचाता है और मरोड़ या दस्त की समस्या में तुरंत राहत देता है।

  1. नेचुरल ग्लो

जामुन में भरपूर मात्रा में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो गर्मियों में सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा को बचाते हैं। यह खून को साफ करता है, जिससे चेहरे के कील-मुंहासे, दाग-धब्बे दूर होते हैं और त्वचा चमकदार बनती है।

  1. दिल के लिए

जामुन में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करती है। इसके नियमित सेवन से धमनियां स्वस्थ रहती हैं, जिससे दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है।

  1. इम्यूनिटी और हीमोग्लोबिन बढ़ाए

गर्मी के मौसम में शरीर जल्दी थक जाता है। जामुन में मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाता है, जिससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है। साथ ही, इसका विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।

More Topics

नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण

प्रदेश में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत...

 विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम

किसानों की मेहनत, बहनों की उद्यमशीलता और सुगंधित विष्णुभोग...

इसे भी पढ़े