Total Users- 1,223,064

spot_img

Total Users- 1,223,064

Tuesday, May 12, 2026
spot_img

WhatsApp Meta AI इंटरफेस: नया अपडेट लाएगा वॉयस मोड और स्मार्ट चैटिंग फीचर्स

लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp जल्द ही अपने Meta AI चैटबॉट के लिए एक नया इंटरफेस पेश करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में सामने आई लीक के अनुसार, व्हाट्सएप यूजर्स को AI चैटबॉट एक्सेस करने और इस्तेमाल करने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है। इस नए इंटरफेस में ऑटोमेटिक वॉयस मोड और प्रॉम्प्ट सजेशन जैसी कई सुविधाएं शामिल होंगी, जो बातचीत को और ज्यादा आसान बनाएंगी।

Meta AI इंटरफेस: नया क्या होगा?

व्हाट्सएप फीचर ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, नया चैटबॉट इंटरफेस Android 2.25.5.22 बीटा अपडेट में देखा गया है। हालांकि, यह फिलहाल डेवलपमेंट फेज में है। रिपोर्ट के अनुसार, नए इंटरफेस में चैट स्क्रीन के निचले दाएं कोने पर मौजूद Meta AI आइकन को दबाकर वॉयस मोड एक्टिव किया जा सकेगा।

शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स में देखा गया कि जब Meta AI वॉयस मोड में होगा, तो स्क्रीन पर एक बड़ा “Listening” (सुन रहा है) टेक्स्ट दिखाई देगा। इसके अलावा, जब AI यूजर की आवाज सुनेगा, तो ग्रीन माइक्रोफोन आइकन स्टेटस बार में दिखाई देगा, जिससे पता चलेगा कि माइक्रोफोन सक्रिय है।

यूजर्स AI से सीधे बोलकर कर सकेंगे बातचीत

इस नए फीचर के जरिए यूजर्स टेक्स्ट टाइप करने के बजाय सीधे बोलकर चैट कर सकेंगे। यदि वे चाहें तो टेक्स्ट मोड पर स्विच करने का विकल्प भी मौजूद रहेगा। इसके लिए माइक्रोफोन बटन पर टैप करना होगा या सीधे टेक्स्ट टाइप कर सकते हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि Meta AI केवल तभी यूजर को सुनेगा, जब वे इस इंटरफेस में मौजूद होंगे। जैसे ही यूजर इस विंडो को बंद करेंगे, AI सुनना बंद कर देगा और सेशन समाप्त हो जाएगा।

WhatsApp का Meta AI अपडेट कब आएगा?

फिलहाल, यह अपडेट बीटा टेस्टिंग स्टेज में है, इसलिए इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट होने में थोड़ा समय लग सकता है। हालांकि, मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग पहले ही यह संकेत दे चुके हैं कि Meta AI को 2025 में बड़े अपग्रेड्स मिलेंगे

व्हाट्सएप ने अभी आधिकारिक रूप से इस नए Meta AI डिज़ाइन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि भविष्य के अपडेट में यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

More Topics

सोनाक्षी और ज्योतिका की दमदार और संजीदा कोर्टरूम ड्रामा ‘System’का ट्रेलर आउट

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और दक्षिण भारतीय फिल्मों की...

डार्क अंडरआर्म्स से परेशान हो तो रसोई की ये 2 चीजें दिलाएंगी छुटकारा

अक्सर डार्क अंडरआर्म्स की वजह से ज्यादातर महिलाएं परेशान...

चाय के साथ स्नैक्स में ट्राई करें Corn sooji Balls की ये रेसिपी

चटपटा और टेस्टी खाना हर किसी को पसंद होता...

 धमतरी में AI क्रांति की ओर बड़ा कदम

-AI Upskilling Course Entrance Exam 2026 का सफल आयोजन-चयनित...

इसे भी पढ़े