यह रोबोट, जो ‘इमोशनल’ है, इंसानों की तरह भावनाओं को व्यक्त करेगा, कभी हंसेगा तो कभी क्रोधित होगा

इंसानों के ज्यादातर काम करने के लिए वैज्ञानिकों ने रोबोट बना लिए हैं. ये मशीनें न सिर्फ जल्दी काम कर सकती हैं बल्कि भारी-भरकम काम भी निपटाने में इन्हें कोई तकलीफ नहीं होती.

एक वक्त था, जब छोटे-बड़े सारे काम के लिए इंसानों पर ही निर्भर होना पड़ता था. विज्ञान की प्रगति के साथ-साथ हमारा परिचय रोबोट्स से हुआ, जो फटाफट काम निपटा सकते हैं. यही वजह है कि हर इंडस्ट्री में इन्हें इस्तेमाल किया जा रहा है. इनके आने से हमें बहुत से फायदे भी हुए हैं और बहुत से नुकसान भी. हालांकि अब भी कई चीज़ें ऐसी हैं, जो रोबोट नहीं कर सकते लेकिन इंसान कर सकते हैं.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के चलते रोबोट्स को इंसानों के काफी करीब पहुंचाया जा चुका है. हालांकि अब वो भी हो रहा है, जिनकी हमने कल्पना भी नहीं की थी. दुनिया का पहला ऐसा रोबोट बनाया जा चुका है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि वो इंसानी भावनाओं को समझ सकता है और उसके मुताबिक रिएक्ट भी कर सकता है. ये काम अपने ही पड़ोसी देश चीन के वैज्ञानिकों ने कर दिखाया है.


बड़े काम की है ये अनोखी मशीन

इस मशीन को बनाने वाों का दावा है कि ये बुजुर्गों के लिए बहुत फायदेमंद है. फुडान यूनिवर्सिटी के डिप्टी डीन Gan Zhongxue ने बताया कि बुजर्गों की सेवा और उनका ध्यान रखने के लिए ये ह्यूमेनॉइड रोबोट बनाया गया है, जो सेहत का साथी होगा. ये न सिर्फ उनकी शारीरिक ज़रूरतों बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखेगा. इमोशनल इंटेलिजेंस वाले इस रोबोट को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े