Total Users- 1,177,067

spot_img

Total Users- 1,177,067

Friday, March 20, 2026
spot_img

फोन में सिर्फ इन दो सेटिंग को बंद करेंगे तो 1-2 घंटे ज्यादा चलेगी बैटरी! आधे से ज्यादा लोग इससे अनजान

आईफोन यूज़र्स इस बात से परेशान रहते हैं कि उनके फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है. इसलिए आज हम आपके लिए दो ऐसे तरीके लाए हैं जिससे फोन की बैटरी बचाई जा सकती है.


ऐपल आईफोन यूज़र्स की हमेशा ये शिकायत रहती है कि उनकी बैटरी ज्यादा देर तक नहीं चल पाती है. कुछ लोगों का तो मॉडल बहुत पुराना हो जाने के कारण ऐसा होता है, वहीं कई ऐसे भी लोग लोग हैं जिनकी खुद की लापरवाही से ऐसा होता है. अगर आप भी बैटरी के जल्दी-जल्दी ड्रेन होने से परेशान हैं तो आपके लिए हम लाए हैं दो ऐसी सेटिंग की जानकारी जिसको बंद कर देने से बैटरी को लंबे समय तक चलाया जा सकता है.

आपकी लॉक स्क्रीन पर विजेट आपको कई चीज़ों के लिए क्विक अपडेट जरूर देते हैं, लेकिन ये अच्छी मात्रा में बैटरी की खपत करते हैं. विजेट ऐप्स हमेशा बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और आपके इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल करके जानकारियां देते हैं.

इससे फोन की बैटरी तेजी से खत्म होती है. अगर आप अपनी स्क्रीन पर विजेट को रखते हैं तो आपको ये पता होना चाहिए कि इससे बैटरी जल्दी-जल्दी खत्म होता है.

विजेट अपने कंटेंट को अपडेट करने के लिए बैकग्राउंड ऐप रिफ्रेश पर निर्भर करते हैं. इसका मतलब साफ है कि CPU और नेटवर्क रिसोर्स समय-समय पर नए डेटा लाने के लिए एक्टिव होते हैं, जिससे बैटरी की खपत बढ़ जाती है. लगातार रियल टाइम अपडेट मिलते रहने से आईफोन की बैटरी जल्दी से खत्म होती है.

दूसरी सेटिंग जिसे ऑफ करने से बचेगी बैटरी!
ऐपल ने iOS 16 के साथ कीबोर्ड पर हैप्टिक फीडबैक को जोड़ दिया था. इससे हर टैप पर वाइब्रेशन होने की सुविधा मिलती है और इससे टाइपिंग का एक्सपीरिएंस बेहतर भी होता है. हालांकि इस फीचर से आईफोन की बैटरी लाइफ प्रभावित हो सकती है. हैप्टिक फीडबैक से आपका फोन ज्यादा पावर कंज्यूम करता है, और अगर आप इसे बंद कर देते हैं बैटरी पावर बचाने में मदद मिल सकती है.


More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े