Total Users- 1,164,054

spot_img

Total Users- 1,164,054

Saturday, February 28, 2026
spot_img

खूबसूरत लुक और दमदार साउंड वाला LinkBuds Fit ईयरबड्स साथ में 4000 रुपये का स्पीकर फ्री

सोनी ने भारत में अपना 98 इंच स्क्रीन साइज वाला Bravia BZ30L सीरीज टीवी लॉन्च किया है, और और अब कंपनी ने भारतीय बाजार में खूबसूरत लुक और दमदार साउंड वाला LinkBuds Fit ईयरबड्स लेकर आई है। कंपनी लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत ईयरबड्स खरीदने वाले ग्राहकों को पोर्टेबल स्पीकर मुफ्त में दे रही है, जिसकी कीमत करीब 4000 रुपये है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में केस के साथ यह कुल 21 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है।

कितनी है कीमत और क्या है सोनी के नए ईयरबड्स में खास
सोनी के नए ईयरबड्स छोटे और लाइटवेट हैं। कंपनी का कहना है कि यह एयर फिटिंग सपोर्टर्स और ईयरबड टिप्स की मदद से सुरक्षित और आरामदायक फिट प्रदान करते हैं। ईयरबड्स में बेहतर एम्बिएंट साउंड मोड के साथ बेहतरीन नॉइज कैंसिलेशन भी मिलता है। यह मोड एक्टिव होने पर, खुद आसपा के वातावरण के अनुसार एडजस्ट हो जाता है। डुअल नॉइज सेंसर और ऑटो नॉइज कैंसलिंग ऑप्टिमाइजर से लैस, ईयरबड्स बाहरी आवाज को फिल्टर करते हैं और बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए आपके आस-पास के वातावरण के अनुसार एडजस्ट हो जाते हैं।

इसमें 8.4 एमएम डायनामिक ड्राइवर एक्स यूनिट हैं और यह हाई रिजोल्यूशन ऑडियो वायरलेस सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं। ईयरबड्स SBC, AAC, LC3 और लॉसलेस LDAC ऑडियो कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं। यह DSEE एक्सट्रीम तकनीक से लैस है, जिसके बारे में कहा जा ररहा है कि यह AI-सपोर्टेड अपस्केल्ड ऑडियो एक्सपीरियंस प्रदान करता है। यह सोनी के इंटीग्रेटेड प्रोसेसर V2 के साथ आता है, जबकि सटीक वॉयस पिकअप तकनीक यूजर्स को क्लियर कॉल क्वालिटी प्रदान करती है।

More Topics

SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने

ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी जशपुर जिले को बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को विकास...

इसे भी पढ़े