वो ख़्वाबों के दिन — एक प्रेम कहानी, अधूरी-सी ⭐
Episode 32

Episode – 32

अब मुझे अपने अन्दर से एक अनजानी सी आवाज़ कोसने लगी थी . वह मुझसे कहती कि क्यों …. आखिर क्यों इतना आगे बढ़ने की ज़ुर्रत की जबकि अंजाम पहले से ही जानते थे . अपनी दोस्ती के रिश्ते को , थोड़े से मज़े के लिये खतनरनाक मोड़ दे दिया था .

दिले नादान हुआ है चुप हक़ीक़त जान रो रोकर
ना जाने कौन है जो मुझमे छिपकर रातों को सिसकता है

अब वह समय आ रहा था जिसमें हमें वास्तविक दुनिया में लौट आना था , ख्वाबों की दुनिया को पीछे छोड़कर . वो मेरी अच्छी दोस्त है ये बात तो तय थी पर उसे मज़ाक़ -मज़ाक़ में माशूक बनाना अब भारी पड़ रहा था . फिर मैं सोचने लगा कि उसे भी ऐसे ही खयालात परेशान कर रहे होंगे . हमने प्यार की खुमारी महसूस करने के लिये , अपने दिल को चोट देने की बात क्यों तय की ? फिर अपने को समझाते हुए खुद को दिलासा देने लगा कि यह सब तयशुदा था तो फिर दुखी क्यों होना ? अब हमारी मुलाक़ात को कैसे इतनी सहज बनायें कि आगे अलगाव की राह भी बेहद आसान हो जाये . जब एक दूसरे को याद करें तो दिल में दर्द की जगह एक सुकून सा महसूस हो . एक सूनेपन की जगह , एक अपने की बेहतरी की सोच हो . देर रात तक सोचता ही रह गया , दोनों की पहली मुलाक़ात से लेकर , छेड़-छाड़ व रोमांस का रोमांच. फिर आपस में किये वादे के बारे में . कल मुझे उससे मिलना था .

वो मुलाकात क्या कुछ अधूरी सी होगी ,
पास होकर भी क्या दिलों में दूरी सी होगी

होंठों में हंसी , आंखों में नमी सी होगी,
बिछड़ने का गम ज़्यादा, कम मिलने की खुशी होगी

नियत समय के लगभग आधे घंटे पहले , नेहरू पार्क के उस कोने पर पहुंचा तो वह पहले से ही पहुंच चुकी थी . एक दूसरे को देखकर ज़ोर से मुस्कुराये . आज भी उसने गुलाबी व सफेद ड्रेस पहना था , हमारी पहली मुलाक़ात की तरह पर अलग तरह का . इस समय बाल भी खुले रखे थे जो हवा में उड़ रहे थे . वह बेहद खूबसूरत दिख रही थी . मेरे पहुंचते ही उसने गर्मजोशी से अपना हाथ बढ़ाया . मैंने हाथ आगे बढ़ाते हुए उसे फिर छेड़ा , आज मिठाई तो गुलाबी और सफेद है . बेहद आकर्षक और बेहद रसभरी . तुम इस बार शरमाई नहीं बल्कि मुस्कुराते हुए शरारती लहज़े में पूछा , इरादा क्या है ?

इस Episode को Share करें
WhatsApp Facebook Copy Link
❤️ LOVE STORIES

प्यार, रिश्ते और दिल को छू जाने वाली कहानियाँ

कुछ कहानियाँ सिर्फ पढ़ी नहीं जातीं, उन्हें महसूस किया जाता है। यहाँ आपको प्यार, रिश्तों, अधूरे इश्क़, खूबसूरत मुलाकातों और उन जज़्बातों से भरी कहानियाँ मिलेंगी जो सीधे दिल तक पहुँचती हैं।

हर कहानी एक नया एहसास है — कभी मुस्कुराने की वजह, कभी पुरानी यादों में खो जाने का बहाना।

सभी कहानियाँ पढ़ें
Love Stories हर रिश्ते की अपनी एक कहानी होती है...