Total Users- 1,167,392

spot_img

Total Users- 1,167,392

Friday, March 6, 2026
spot_img

पीवी सिंधु की कड़ी संघर्ष के बावजूद ग्रेगोरिया टुनजुंग से हार, क्वार्टर फाइनल में हुईं बाहर

18 जनवरी को, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में महिला एकल क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से कड़ी हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला 62 मिनट तक चला और काफी रोमांचक रहा।

सिंधु ने शुरुआत में एकतरफा पहला गेम 9-21 से हार दिया, लेकिन दूसरे गेम में शानदार वापसी करते हुए 21-19 से जीत हासिल की। निर्णायक तीसरे गेम में, दोनों खिलाड़ियों के बीच लंबी रैलियां देखने को मिलीं, लेकिन टुनजुंग ने अंत में मैच 17-21 से जीत लिया।

सिंधु ने मैच के बाद कहा, “यह निश्चित रूप से दुखद है कि तीसरे सेट में हार गई, लेकिन मुझे लगता है कि खेल ऐसा ही था। मुझे मजबूत वापसी करनी होगी, लेकिन इस समय ऐसा था कि कोई भी अंक जीत सकता था या खो सकता था।”

इस मैच में, सिंधु ने कड़ी मेहनत की, लेकिन अंत में टुनजुंग की शानदार ड्रॉप शॉट्स और मजबूत खेल के आगे वे टिक नहीं पाईं। टुनजुंग ने तीन मैच प्वाइंट्स हासिल किए और अंततः मैच को 21-17 से जीत लिया।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े