भारतीय महिला हॉकी टीम के यूरोपीय चरण के लिए 24 सदस्यीय टीम की घोषणा की

नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के यूरोपीय चरण में भाग लेने के लिए तैयार है। इस लीग के लिए 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा हुई है। यह लीग 14 से 29 जून तक लंदन, एंटवर्प और बर्लिन में आयोजित की जाएगी। भारत चार प्रतिभागी टीमों – ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, बेल्जियम और चीन के खिलाफ दो-दो बार खेलेगा तथा 14 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

टीम की कमान मिडफील्डर सलीमा टेटे के हाथों में होगी, जबकि अनुभवी फॉरवर्ड नवनीत कौर उप-कप्तान होंगी। टीम में गोलकीपर सविता और बिचू देवी खारीबाम को शामिल किया गया है। डिफेंडर में सुशीला चानू पुखरमबम, ज्योति, सुमन देवी थोडम, ज्योति सिंह, इशिका चौधरी और ज्योति छत्री हैं। मिडफील्ड में वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सुजाता कुजूर, मनीषा चौहान और नेहा हैं, साथ ही आक्रामक मिडफील्डर सलीमा टेटे, लालरेमसियामी, शर्मिला देवी, सुनेलिता टोप्पो और महिमा टेटे हैं। फॉरवर्ड लाइन में दीपिका, नवनीत कौर, दीपिका सोरेंग, बलजीत कौर, रुताजा दादासो पिसल, ब्यूटी डुंगडुंग और साक्षी राणा शामिल हैं।

टीम के चयन पर बोलते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, “हमने एक संतुलित टीम चुनी है जिसमें अनुभव और युवा प्रतिभा का मिश्रण है। यूरोपीय चरण प्रो लीग का एक महत्वपूर्ण चरण है, और हम दुनिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ टीमों के उच्च-तीव्रता वाले मैचों की उम्मीद कर रहे हैं। चुने गए प्रत्येक खिलाड़ी ने हमारे हालिया शिविरों और ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान बहुत प्रतिबद्धता और तत्परता दिखाई है।”

More Topics

राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ राज्य के धमतरी जिले के नगरी की मांदर की थाप

-स्वतंत्रता दिवस पर सरईटोला के कलाकार देंगे गुट्टा मांदर...

रामलला दर्शन योजना : 30 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, जिले में उत्साह का माहौल

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 30...

प्रियंका गांधी ने निशाना साधते हुए कहा – संसद में जवाब देने से बच रही सरकार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा...

संसद में FCRA संशोधन बिल पर खींचतान, विपक्ष ने बताया अल्पसंख्यक विरोधी

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बुधवार...

इसे भी पढ़े