Total Users- 1,167,012

spot_img

Total Users- 1,167,012

Friday, March 6, 2026
spot_img

पृथ्वी शॉ भारत छोड़कर इंग्लैंड के लिए खेलेंगे, ढेड़ करोड़ रुपये की डील के बाद अंग्रेजों के लिए अपनी वफादारी निभाएंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले पृथ्वी शॉ लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हैं। पृथ्वी शॉ के घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हो रही है और बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर बार-बार उनकी अनदेखी कर रहे हैं।

इससे पृथ्वी शॉ (Pritvi Shaw) बहुत निराश हैं।

Prithvi Shaw अब इंग्लैंड में क्रिकेट खेलेंगे, न कि भारत में।

श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया में सेलेक्शन नहीं होने के बाद अब पृथ्वी शॉ ने इंग्लैंड में खेलने का फैसला कर लिया है। पृथ्वी शॉ इस बार इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलते हुए दिखेंगे। पृथ्वी शॉ ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा है और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन शॉ को जल्द ही एनओसी दे देगी। ऐसे में पृथ्वी शॉ नॉर्थम्पटनशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए शॉ 1 जून से 30 सितंबर तक काउंटी क्रिकेट में हिस्सा लेते हुए दिखाई दे सकते हैं। इससे पहले भी शॉ काउंटी में हिस्सा ले चुके हैं।

Prithvi Shaw ने पिछले साल भी लिया था हिस्सा

पृथ्वी शॉ ने पिछले काउंटी सीजन में भी नॉर्थम्पटनशायर का प्रतिनिधित्व किया था। ऐसे में एक बार वें फिर से नार्थम्पटनशायर की टीम की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे। पृथ्वी शॉ इस सीजन के अंत तक काउंटी चैंपियनशिप और रॉयल वन-डे कप में खेलेंगे। 23 वर्षीय पृथ्वी शॉ मार्च में मुंबई की रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा थे और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे।

Prithvi Shaw ने पिछले साल किया था शानदार प्रदर्शन

पिछले साल नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलते हुए पृथ्वी शॉ ने शानदार फॉर्म में रहते हुए टीम के लिए चार पारियों में 429 रन बनाए थे। पृथ्वी शॉ ने समरसेट के खिलाफ रॉयल वनडे कप के एक मैच में 153 गेंदों पर रिकॉर्ड तोड़ 244 रन बनाए थे। हालांकि, इसी दौरान पृथ्वी शॉ घुटने में चोट के चलते पूरे सीजन में टीम के लिए नहीं खेल सके थे और स्वदेश लौट आए थे। पृथ्वी शॉ ने पिछले साल ही काउंटी क्लब नॉर्थम्पटनशायर के साथ साल 2024 के लिए नया करार किया था।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े