Total Users- 1,169,231

spot_img

Total Users- 1,169,231

Tuesday, March 10, 2026
spot_img

पहले टेस्ट में भारत को मिली शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने 1-0 से बनाई बढ़त

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को 107 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड से करारी हार का सामना करना पड़ा। पांचवे दिन न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र और विल यंग की शानदार बल्लेबाजी ने टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई और 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त दिला दी।

भारत की पहली पारी बेहद निराशाजनक रही, जहां पूरी टीम मात्र 46 रन पर सिमट गई। ऋषभ पंत ने भारत के लिए सर्वाधिक 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पहली पारी में रचिन रवींद्र ने 157 गेंदों में 134 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनके साथ टिम साउदी ने भी 65 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिससे न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाकर भारत पर बड़ी बढ़त बना ली।

भारत की दूसरी पारी में सरफराज खान ने 150 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि ऋषभ पंत 99 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बावजूद भारतीय टीम 462 रनों का स्कोर ही बना पाई और न्यूजीलैंड को जीत के लिए मात्र 107 रनों का लक्ष्य दिया। न्यूजीलैंड ने पांचवे दिन इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

More Topics

महतारी वंदन योजना से संवर रहा बेटियों का भविष्य

नीतू साहू बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन...

संयुक्त टीम ने 10 हजार रुपए से अधिक की देशी मदिरा किया जब्त

बलौदाबाजार। संयुक्त टीम ने 10 हजार रुपए से अधिक...

राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला कर्मचारियों का...

हेल्थी और स्वादिष्ट गाजर का कसा हुआ सलाद झटपट बनाएं

कम समय में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम छतौना में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित

विधायक सहित कलेक्टर-एसपी एवं अन्य जनप्रतिनिधि हुए शामिलविधायक ने...

सिर्फ 20 मिनट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी रागी सूजी उपमा

ब्रेकफास्ट में रागी सूजी उपमा आपके लिए सबसे बेहतरीन...

इसे भी पढ़े