Total Users- 1,167,477

spot_img

Total Users- 1,167,477

Friday, March 6, 2026
spot_img

मयंक यादव की वापसी पर संकट, इंग्लैंड सीरीज से पहले बैक इंजरी का सामना

भारत और इंग्लैंड के बीच 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी से पहले एक व्हाइट सीरीज खेली जानी है, जिसमें 5 टी20 और 3 वनडे मैच होंगे। इस सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी को होगी, लेकिन इससे पहले भारत के गेंदबाज मयंक यादव के लिए एक बुरी खबर आई है। मयंक यादव जो कि 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं, अभी भी बैक इंजरी से उबर रहे हैं।

मयंक यादव पिछले साल चोटिल हो गए थे और उनका इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलना लगभग असंभव सा प्रतीत हो रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मयंक को 23 जनवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण के लिए दिल्ली के संभावित स्क्वॉड में भी नहीं रखा गया है, जिससे यह साफ होता है कि उनका टीम इंडिया के लिए वापसी करना काफी मुश्किल हो सकता है।

बीसीसीआई के एक सोर्स के अनुसार, मयंक यादव बैक इंजरी से जूझ रहे हैं और इंग्लैंड सीरीज के लिए फिट होने की संभावना नहीं है। इसके अलावा, मयंक ने आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने के दौरान चोटिल होकर टूर्नामेंट बीच में ही छोड़ दिया था। फिर उन्होंने अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी अंतर्राष्ट्रीय शुरुआत की और तीन मैचों में 4 विकेट चटकाए, लेकिन इस सीरीज के दौरान फिर से चोटिल हो गए, जिसके कारण उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी भी मिस की।

अब यह देखना होगा कि मयंक कब अपनी चोट से पूरी तरह उबर कर टीम इंडिया में वापसी कर पाते हैं।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े