Total Users- 1,167,012

spot_img

Total Users- 1,167,012

Friday, March 6, 2026
spot_img

10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में मनू भाकर ने ठोकी मेडल

न्यू दिल्ली पेरिस ओलंपिक से भारत को अच्छी खबर मिली है। भारत की प्रसिद्ध निशानेबाज मनू भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह बनाई है। भारत के पुरुष खिलाड़ी इससे पहले इस इवेंट में क्वालीफायर में नहीं पहुंचे थे।

मनू ने शानदार प्रदर्शन किया, सटीक निशाना साधा और मेडल जीता। फाइनल राउंड में अंतिम आठ में रहने वाले निशानेबाज को जगह मिलती है। मनू ने फाइनल में 580 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

भारत की स्टार निशानेबाज मनू भाकर ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में शुरुआत शानदार अंदाज में की और पहली तीन सीरीज के बाद दूसरे नंबर पर बनी हुई थी. वहीं भारत की एक और निशानेबाज रिदिमा सांगवान 24वें स्थान पर खिसक गई. चौथी सीरीज के बाद मनू तीसरे स्थान पर पहुंच गई. पहली तीन सीरीज में उन्होंने 97, 97, 98 स्कोर किया जबकि चौथी सीरीज में 96 का स्कोर कर पाई. रिदिमा सांगवान ने अच्छी वापसी की और 24वें नंबर से उपर चढ़कर 16वें स्थान पर पहुंची.

सीरीज-5 में भी मनू ने अपनी निरंतरता बरकरार रखते हुए 96 स्कोर किया. इसके बाद उन्होंने आखिरी सीरीज में भी 96 के स्कोर के साथ फाइनल में जगह पक्की कर ली. 10 मीटर एयर पिस्टल वूमेन्स इवेंट वह तीसरे स्थान पर रही और अब मेडल की दावेदारी पेश करेंगी. रिदिमा सांगवान 15वें नंबर पर रहीं.

गोल्ड की दावेदारी, कब होगा फाइनल

स्टार भारतीय निशानेबाज मनू भाकर से देश को गोल्ड मेडल की उम्मीद है. पेरिस ओलंपिक में शनिवार को 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह बनाने के बाद उनको एक दिन का आराम मिलेगा. रविवार दोपहर 3.30 बजे मेडल हासिल करने के लिए मनू फाइनल में उतरेंगी.

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े