Total Users- 1,167,158

spot_img

Total Users- 1,167,158

Friday, March 6, 2026
spot_img

टॉस अपडेट: इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी चुनी, वरुण चक्रवर्ती का वनडे डेब्यू

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए हैं—मार्क वुड, गस एटकिंसन और जैमी ओवर्टन की एंट्री हुई है। वहीं, भारतीय टीम में विराट कोहली की वापसी हुई है और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को वनडे डेब्यू का मौका मिला है।

रोहित शर्मा का बयान

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के बाद कहा, “पिछले वनडे में टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, लेकिन अब फोकस दूसरे मैच पर है। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। पिच काली मिट्टी की बनी है, जिससे पेस का अंदाजा नहीं है। हमारी टीम में दो बदलाव किए गए हैं—यशस्वी जायसवाल की जगह विराट कोहली और कुलदीप यादव की जगह वरुण चक्रवर्ती को मौका मिला है।”

पिच और मौसम रिपोर्ट

बाराबती स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां 2019 में भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पिछले वनडे में हाई स्कोरिंग मुकाबला हुआ था, जिसमें भारत ने 316 रन का टारगेट 6 विकेट के नुकसान पर हासिल किया था। मौसम की बात करें तो आसमान साफ रहेगा, हालांकि ओस पड़ने की संभावना है, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजों को मुश्किल हो सकती है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी।

इंग्लैंड:

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैमी ओवर्टन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े