Total Users- 1,166,871

spot_img

Total Users- 1,166,871

Thursday, March 5, 2026
spot_img

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट के मैदान पर आज कितने बजे भिड़ेंगे , IND vs PAK WCL 2024 Final

IND C vs PAK C WCL 2024 Final : भारत और पाकिस्तान के बीच आज वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का फाइनल खेला जाएगा. यह मुकाबला बर्मिंघम में भारतीय समय के मुताबिक रात 9:00 बजे से खेला जाएगा. भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया वहीं पाकिस्तान ने विंडीज को हराकर फाइनल में प्रवेश किया.

इंडिया चैंपियंस ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल में भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा. पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को हराया था. इस लीग में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके खिलाड़ी खेल रहे हैं. लीग में भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमों ने हिस्सा लिया था. सेमीफाइनल में भारत, पाकिस्तान, विंडीज और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पहुंची थी. खिताबी मुकाबला शनिवार (13 जुलाई) को बर्मिंघम में खेला जाएगा.

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 255 रन का लक्ष्य रखा था. युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, इरफान पठान और यूसुफ पठान ने धमाकेदार अर्धशतक जड़े. ऑस्ट्रेलिया की टीम 7 विकेट पर 168 रन ही बना सकी. उधर पाकिस्तान ने विंडीज के सामने 199 रन का लक्ष्य रखा. कैरेबियाई टीम 178 रन पर ढेर हो गई. भारत की कप्तानी युवराज सिंह कर रहे हैं जबकि पाकिस्तान की कमान यूनिस खान के हाथों में है.

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े