Total Users- 1,166,915

spot_img

Total Users- 1,166,915

Thursday, March 5, 2026
spot_img

क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी , क्या Sania Mirza के साथ Mohammed Shami की होगी शादी ?

इंदौर। कई दिनों से सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की शादी को लेकर बातें चल रही थीं। शमी ने इन खबरों को महज अफवाह बताकर इस टॉपिक को अब ना खींचने को कहा है।

शमी का पत्नी हसीन जहां से बहुत ही खराब मोड़ पर रिश्ता खत्म हुआ था। शमी पर उनकी पूर्व पत्नी ने मारपीट, घरेलू हिंसा जैसे गंभीर आरोप लगाकर तलाक लिया था। सोनिया मिर्जा और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिका का भी तलाक हो चुका है। शोएब मलिक ने अपने 13 साल पुरानी शादी को खत्म कर पाकिस्तानी मॉडल सना जावेद से शादी कर ली है।

सामने आकर कहो ये बातें

मोहम्मद शमी ने सानिया मिर्जा के साथ शादी को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरों पर क्या बोला जाए। यह बहुत ही अजीब है। इसमें कुछ सच्चाई नहीं है। फोन खोलने पर अपना फोटो देखकर बहुत ही अजीब लगता है। मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि इन चीजों को इतना नहीं खींचना चाहिए। मीम्स मजाक के लिए बनते हैं, लेकिन आप उसके लिए किसी की जिंदगी में परेशानियां लेकर नहीं आ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह सब आप पर्दे के पीछे से कर रहे हो। आपकी कोई पहचान नहीं है। आपके बारे में कोई जानता नहीं है, इसलिए आप ऐसा कह और कर पा रहे हो। आपमें दम है, तो वैरीफाइड पेज से यह सब डालकर दिखाओ। उसके बाद हम भी आपको देख लेंगे।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े