Total Users- 1,166,838

spot_img

Total Users- 1,166,838

Thursday, March 5, 2026
spot_img

रेसलर की अपील पर CAS सुनाएगा फैसला , क्या आज मिलेगा विनेश फोगाट को Silver Medal

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल देने की अपील पर आज CAS (Court of Arbitration for Sport) फैसला सुनाएगा। इस मामले में 9 अगस्त को सुनवाई पूरी कर ली गई थी। विनेश की ओर से भारत के पूर्व सॉलिटर जनरल हरीश साल्‍वे ने पक्ष रखा था। अपील में विनेश को संयुक्त रूप से सिल्‍वर मेडल देने की मांग की गई है।

गौरतलब है कि विनेश फोगाट ने 50 किलो वर्ग कुश्ती मुकाबले के सेमीफाइनल में 5-0 से क्यूबा की पहलवान को हराया था। मुकाबले से पहले उनका वजन 50 किलो से 100 ग्राम से अधिक था, इसलिए उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया।

विनेश फोगाट की अपील पर सुनवाई के लिए ऑस्ट्रेलियाई जज काे नियुक्त किया गया। शुरुआत में विनेश की ओर से चार वकील, चार्ल्स एमसन, जोएल मोनलुइस,हैबिन एस्टेले किम और एस्टेले इवानोवा ने पक्ष रखा। बाद में हरीश साल्‍वे (Harish Salve) ने भी विनेश की ओर से पैरवी की थी।

इस फैसले से पूर्व विनेश फोगाट ने ओलंपिक विलेज छोड़ दिया है। सोमवार को इससे जुड़ा एक फोटो भी सामने आया है। माना जा रहा है कि विनेश 14 अगस्त को भारत आ सकती हैं।

विनेश फोगाट ने रेसलिंग से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्‍ट पर लिखा, ‘मां, कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई। माफ करना। आपका सपना, मेरी हिम्मत सब टूट चुके। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024। आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी।’

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े