Total Users- 1,166,956

spot_img

Total Users- 1,166,956

Thursday, March 5, 2026
spot_img

भारत-पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में आज टकराव, सेमीफाइनल की राह होगी तय

चैंपियंस ट्रॉफी में आज क्रिकेट प्रेमियों को एक बड़ा रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। यह हाई-वोल्टेज मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है। भारत अगर यह मुकाबला जीतता है तो उसकी सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की हो जाएगी, वहीं पाकिस्तान के हारने पर टूर्नामेंट से बाहर होने की आशंका बढ़ जाएगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड: कौन किस पर भारी?

वनडे क्रिकेट में अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच 135 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें पाकिस्तान ने 73 जबकि भारत ने 57 मैच जीते हैं। 5 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मैच हुए हैं, जिसमें पाकिस्तान ने 3 और भारत ने 2 बार जीत हासिल की है।

प्लेइंग इलेवन: ये खिलाड़ी भिड़ेंगे मैदान पर

भारत की संभावित प्लेइंग XI:

  1. रोहित शर्मा (कप्तान)
  2. शुबमन गिल
  3. विराट कोहली
  4. श्रेयस अय्यर
  5. केएल राहुल (विकेटकीपर)
  6. हार्दिक पंड्या
  7. रवींद्र जडेजा
  8. अक्षर पटेल
  9. हर्षित राणा
  10. मोहम्मद शमी
  11. कुलदीप यादव

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI:

  1. इमाम-उल-हक
  2. बाबर आजम
  3. सऊद शकील
  4. मोहम्मद रिजवान (कप्तान, विकेटकीपर)
  5. सलमान आगा
  6. तय्यब ताहिर
  7. खुशदिल शाह
  8. शाहीन शाह अफरीदी
  9. नसीम शाह
  10. हारिस रऊफ
  11. अबरार अहमद

मैच का रोमांच चरम पर

2017 की चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब जीता था, जिससे भारतीय टीम इस बार बदला लेने के इरादे से उतरेगी। दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस महामुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े