Total Users- 1,167,233

spot_img

Total Users- 1,167,233

Friday, March 6, 2026
spot_img

भारत ने महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा, साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया

भारत ने बिना एक मैच गंवाए महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। मलेशिया में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम ने कप्तान निकी प्रसाद की अगुआई में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से मात दी और लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया।

भारत ने साउथ अफ्रीका द्वारा निर्धारित 83 रन के लक्ष्य को 52 गेंदों में महज 1 विकेट पर हासिल किया। फाइनल में गोंगाड़ी त्रिशा ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले गेंदबाजी में तीन विकेट चटकाए और फिर बल्लेबाजी में नाबाद 44 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। उनके साथ सानिका चाल्के ने भी नाबाद 26 रन की पारी खेली।

भारत के स्पिन गेंदबाजों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी रखा। आयुषी शुक्ला, जी त्रिशा, वैष्णवी शर्मा और पारुनिका सिसोदिया की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 82 रनों पर रोकते हुए उन्हें हराया। इस हार के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी आंसू नहीं रोक पाए।

भारत की महिला अंडर-19 टीम ने एक बार फिर से इतिहास रचते हुए यह टूर्नामेंट जीतकर साबित कर दिया कि वह विश्व स्तर पर एक मजबूत टीम है।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े