fbpx

Total Users- 620,295

spot_img

Total Users- 620,295

Wednesday, February 5, 2025
spot_img

IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा ऐलान किया: हार्दिक ने ट्वीट नहीं किया, इस दिग्गज को नया कप्तान बताया

2025: मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में बहुत बुरा प्रदर्शन किया है। इसके बाद मुंबई इंडियंस टीम को भारी विरोध हुआ। 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में सिर्फ चार मैच जीते थे।

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया। हालाँकि, मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले एक ट्वीट करके हार्दिक पांड्या की जगह एक और खिलाड़ी को कप्तान बनाया है।

बता दें कि, आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की फोटो लगाकर उन्हें कप्तान बनने की बधाई दी है।

दरअसल, सूर्यकुमार यादव को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तान चुना गया है। जबकि ऐसा भी माना जा रहा है कि, सूर्या को ही टी20 फॉर्मेट का नियमित कप्तान बनाया जा सकता है। जिसके चलते मुंबई इंडियंस ने उन्हें बधाई दी है। सूर्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से ही खेलते हैं।

सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन

आपको बता दें कि, टीम इंडिया को 27 जुलाई से श्रीलंका के साथ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। जिसके लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है। श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। जबकि शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब सूर्या टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। सूर्या को इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी मिल चुकी है। सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने 8 मैचों में से 5 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

आईपीएल 2025 में हो सकते हैं बदलाव

बात करें अगर मुंबई इंडियंस टीम की तो आईपीएल 2025 (IPL 2025) में मुंबई के स्क्वाड में हमें बदलाव देखने को मिल सकता है। क्योंकि, आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन होना है। जिसके चलते टीम में बदलाव होना तय माना जा रहा है। जबकि कुछ रिपोर्ट्स की माने तो हार्दिक पांड्या को अगले साल मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाया भी जा सकता है।

More Topics

ब्रेकिंग न्यूज़: ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ का टीज़र आखिरकार जारी

मार्वल स्टूडियोज़ ने द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स का...

वेलेंटाइन वीक के लिए धमाकेदार फिल्में, जानिए कौन सी फिल्म कब होगी रिलीज!

वेलेंटाइन वीक में रोमांस, थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर...

स्वीडन स्कूल में भयानक गोलीबारी: 10 की मौत, पुलिस का बड़ा ऑपरेशन जारी

स्वीडन के ओरेब्रो शहर में स्थित रिसबर्गस्का स्कोलन नामक...

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पश्चिमी देशों की नीति पर उठाए सवाल

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पश्चिमी देशों...

Follow us on Whatsapp

Stay informed with the latest news! Follow our WhatsApp channel to get instant updates directly on your phone.

इसे भी पढ़े