Total Users- 1,166,860

spot_img

Total Users- 1,166,860

Thursday, March 5, 2026
spot_img

शतकवीर बना ईशान किशन, नीलामी में किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं दिखाई थी दिलचस्पी

नई दिल्ली। आईपीएल-2025 को अपना पहला शतकवीर मिल गया है। ये काम किया है सनराइजर्स हैदराबाज के ईशान किशन ने। उन्होंने रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सैकड़ा बनाया है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में ट्रेविस हेड के तूफान के बाद ईशान ने अपना रोद्र रूप दिखाया और तूफानी पारी खेली। ये ईशान का हैदराबाद के लिए डेब्यू मैच है और अपने पहले ही मैच में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहर ढा दिया। उन्होंने 45 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। ये ईशान का आईपीएल का पहला शतक भी है। इससे पहले उनका सर्वोच्च स्कोर 99 था जो उन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए बनाया था।

नहीं चूके ईशान किशन
अभी तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले ईशान को इस बार फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया था और फिर नीलामी में भी उनके लिए कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। ऐसे में सनराइजर्स ने उन पर दांव खेला और पहले ही मैच में उन्होंने बता दिया कि वह किस काबिल है। ईशान की बल्लेबाजी में अपने आप को साबित करने की ललक भी दिखी। बीते कुछ महीनों से उनका समय अच्छा नहीं चल रहा है।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े