बिहार के राजगीर में भारत-पाकिस्तान समेत 8 टीमों के बीच एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता 2025

बिहार का राजगीर एक और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन का गवाह बनेगा। यहां एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर के बीच होगा। इसको लेकर सोमवार को हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच करार किया गया। इसमें भारत, पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन और मलेशिया की टीमें शामिल होंगी। दो टीमों का चयन क्वालिफाइंग टूर्नामेंट एएचएफ कप के माध्यम से होगा। इनवंबर 2024 में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का सफल आयोजन हुआ था।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रन शंकरण ने कहा कि बिहार में लगातार अंतार्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हो रहा है। एशिया कप प्रतियोगिता भी इस कड़ी में शामिल होगा। नि:शुल्क टिकट के लिए ऑनलाइन निबंधन कराना होगा। पिछली बार हुए हॉकी प्रतियोगिता में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि हॉकी स्टेडियम में अस्थायी गैलरी बनेगी। इसमें 20 हजार लोग मैच का आनंद उठा सकेंगे।

विश्व कप के लिए क्वालिफाइंग
हॉकी प्रतियोगिता का महत्व इस वजह से भी बढ़ जाता है क्योंकि यह 2026 एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए एक क्वालिफाइंग इवेंट होगा। इसे बेल्जियम और नीदरलैंड में आयोजित किया जाना है। इस टूर्नामेंट का विजेता विश्व कप में सीधा स्थान प्राप्त करेगा।

बिहार से निकलेंगे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ ने कहा कि बिहार में खेलों के विकास के लिए किए जाने वाले प्रयास अब रंग लाने लगे है। मेरी कोशिश है कि बिहार के हॉकी खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह दिला सकूं। यहां के खिलाड़ियों में काफी काबिलियत है। हॉकी इंडिया बिहार को विश्व स्तरीय कोच उपलब्ध कराया जाएगा।

More Topics

रायपुर स्टेशन पर 500 किलो नकली पनीर जब्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर...

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान रायपुर।...

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

इसे भी पढ़े