नई पारी की शुरुआत इस टीम के मालिक सौरव गांगुली करेंगे

पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली अब क्रिकेट के अलावा दूसरे खेल में अपनी पारी की नई शुरुआत करने वाले हैं। सौरव गांगुली इस नई टीम के मालिक बन गए हैं

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अब क्रिकेट में नहीं बल्कि दूसरे खेल में अपनी नई पारी शुरू करने वाले हैं। इस साल अगस्त और सितंबर में होने वाले भारतीय रेसिंग फेस्टिवल 2024 के लिए कोलकाता रॉयल टाइगर्स टीम का मालिक सौरव गांगुली है। कोलकाता रॉयल टाइगर्स की टीम पहली बार भारतीय रेसिंग फेस्टिवल में भाग लेगी।

टीम का मालिक बनने पर सौरव गांगुली ने कहा कि भारतीय रेसिंग फेस्टिवल 2024 के लिए कोलकाता रॉयल टाइगर्स टीम का मालिक बनने पर बहुत उत्साहित हूँ। वह कहते हैं कि मोटरस्पोर्ट्स हमेशा से मेरा जुनून था। हम कोलकाता रॉयल टाइगर्स के साथ मिलकर भारतीय रेसिंग फेस्टिवल में एक नई पीढ़ी मोटरस्पोर्ट प्रेमियों को प्रेरित करना चाहेंगे और इसे मजबूत बनाना चाहेंगे।

गांगुली दूसरे खेलों की फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने वाले पहले क्रिकेटर नहीं हैं, इससे पहले टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेदंबाज आर अश्विन अमेरिकन गैम्बिट्स टीम में निवेश कर चुके हैं, जो शतरंज लीग में शामिल है।

More Topics

रायपुर स्टेशन पर 500 किलो नकली पनीर जब्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर...

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान रायपुर।...

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

इसे भी पढ़े