Total Users- 1,172,097

spot_img

Total Users- 1,172,097

Monday, March 16, 2026
spot_img

ट्रंप ने खोजा नोबेल पाने का ‘शॉर्टकट’ : अब आत्मा को शांति जरूर मिल गई होगी!

ट्रंप साहब की नोबेल पाने की तड़प ऐसी थी जैसे किसी कुंवारे की सेहरा बांधने की हसरत। उन्होंने दुनिया भर के युद्ध रोकने के दावे किए, देशों को ‘धमकाकर’ शांति लाने की कोशिश की, पर कम्बख्त नोबेल कमेटी का दिल नहीं पसीजा। पिछले साल जब यह पुरस्कार वेनेजुएला की मारिया मचाडो को मिला, तो ट्रंप का चेहरा वैसा ही हो गया होगा जैसा ‘पनीर टिक्का’ ऑर्डर करने पर ‘लौकी की सब्जी’ मिलने पर होता है। लेकिन ट्रंप ठहरे असली बिजनेसमैन! उन्होंने सोचा—पुरस्कार कमेटी नहीं दे रही तो क्या हुआ, हम ‘कस्टमर’ से डायरेक्ट डील करेंगे। उधर सेना भेजी, इधर वेनेजुएला से मादुरो को पकड़ा और मारिया जी इतनी गदगद हुईं कि अपना नोबेल मेडल ट्रंप को ऐसे थमा दिया . जैसे कोई मोहल्ले की आंटी अपनी जीती हुई ‘किटी पार्टी’ की थाली किसी खास मेहमान को दे देती हैं। दुनिया माथा पीट रही है कि भाई, नोबेल पुरस्कार है या ‘नेटफ्लिक्स का पासवर्ड’ जो किसी को भी शेयर कर दिया? पर ट्रंप मगन हैं, आत्म मुग्ध हैं ! खैर, गालिब का शेर तो उन पर फिट बैठता है , दिल के खुश रखने को गालिब ये खयाल अच्छा है .
इंजी. मधुर चितलांग्या , संपादक , दैनिक पूरब टाइम्स

More Topics

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

IMD Weather Alert: बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में अचानक बारिश क्यों हो रही है?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में 50...

डाइटिंग का मतलब डाइट को बैलेंस करना, भूखा रहना नहीं

डाइटिंग करते समय लोग कम से कम खाना खाने...

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जिले...

इसे भी पढ़े