Total Users- 1,169,294

spot_img

Total Users- 1,169,294

Wednesday, March 11, 2026
spot_img

Doda आतंकवादी हमला: कब तक लाशों की गिनती जारी रहेगी? 78 दिनों में ग्यारह आतंकी हमलों पर प्रियंका गांधी ने सरकार से प्रश्न उठाया

J&K Terror Attack: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में शहीद हुए चार जवानों के मुद्दे पर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

Doda Terrorist Attack पर Priyanka: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए चार जवानों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रियंका गांधी ने लिखा, ‘डोडा में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी समेत चार जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। मृत आत्माओं को श्रीचरण में स्थान दें। पीडित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। महान बलिदान देने वाले वीर जवानों और उनके परिवारों के प्रति हम सदा ऋणी रहेंगे।

एक अन्य पोस्ट में प्रियंका ने लिखा, ‘जम्मू-कश्मीर में 4 जवानों की शहादत पर पूरा देश दुखी है और एकजुटता से आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है लेकिन लगातार बढ़ते आतंकवादी हमले गंभीर सवाल खड़े करते हैं. क्या देश के राजनीतिक नेतृत्व की भूमिका सिर्फ इतनी होनी चाहिए कि हर शहादत पर दुख जताकर मौन हो जाएं? पिछले 78 दिन में जम्मू-कश्मीर में 11 आतंकवादी हमले हो चुके हैं. इन हमलों में सेना और पुलिस के 13 जवान शहीद हुए. 9 जून को एक यात्री बस पर हुए हमले में 9 श्रद्धालु मारे गए. ये हमले और हमारे सैनिकों की शहादतें रोकने के लिए सरकार कूटनीतिक-रणनीतिक मोर्चे पर क्या उपाय कर रही है? कभी नोटबंदी, कभी अनुच्छेद 370 के बहाने आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने के फर्जी दावे की कीमत हमारे जवान अपनी जान देकर चुका रहे हैं. हम कब तक अपने शहीदों की लाशें गिनते रहेंगे?’

मोदी सरकार पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने X पर लिखा, ‘जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकी मुठभेड़ में एक अधिकारी सहित सेना के 4 बहादुर जवानों की शहादत से काफी दुखी हूं. हम अपने वीरों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने भारत माता की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान चुकाया. घायलों के साथ हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं  हैं, साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. कायर आतंकियों के इन हिंसा के कृत्यों के लिए कड़ी और स्पष्ट निंदा के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं होंगे. बीते 36 दिनों में जिस तरह के आतंकी हमले म्मू-कश्मीर में हुए, उन्हें देखते हुए हमारी सुरक्षा रणनीति में दोबारा से समीक्षा की जानी चाहिए.’

खरगे ने लिखा, मोदी सरकार का व्यव्हार ऐसा है मानो कि सब कुछ सामान्य है और कुछ नहीं बदला. इन्हें पता होना चाहिए कि जम्मू क्षेत्र लगातार इन हमलों का खामियाजा भुगत रहा है. झूठी शेखी बघारकर, फर्जी लीपापोती में शामिल होकर अपने देश की सुरक्षा को खतरे में नहीं डाल सकते. बतौर राष्ट्र हमें सीमा पार आतंक का सामूहिक रूप से सामना करना होगा. इंडियन नेशनल कांग्रेस मजबूती से बहादुर सशस्त्र सेनाओं के साथ खड़ी है.’

More Topics

महतारी वंदन योजना से संवर रहा बेटियों का भविष्य

नीतू साहू बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन...

संयुक्त टीम ने 10 हजार रुपए से अधिक की देशी मदिरा किया जब्त

बलौदाबाजार। संयुक्त टीम ने 10 हजार रुपए से अधिक...

राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला कर्मचारियों का...

हेल्थी और स्वादिष्ट गाजर का कसा हुआ सलाद झटपट बनाएं

कम समय में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते...

इसे भी पढ़े