Total Users- 1,157,374

spot_img

Total Users- 1,157,374

Sunday, February 8, 2026
spot_img

“अमित साहू के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता”

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू के नेतृत्व में रविवार को एकात्म परिसर, रायपुर में सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जिला अध्यक्ष जयंती पटेल और प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें भाजपा परिवार का हिस्सा बनने पर बधाई दी।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इसके नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सेवा और विकास के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश को समर्पित है, जबकि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में केवल भ्रष्टाचार और लूटपाट की राजनीति की है।

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा से जुड़ना प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ के सपने का हिस्सा बनना है। उन्होंने सभी नए सदस्यों से आग्रह किया कि वे कम-से-कम 100 अन्य लोगों को भाजपा का सदस्य बनाएं और पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें।

प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि भाजपा हिंदुत्व और राष्ट्रवाद को सशक्त बनाने वाली पार्टी है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भाजपा के प्रयासों का परिणाम है और यह पार्टी अपने सिद्धांतों और विचारधारा के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

अमित साहू ने सभी युवाओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि वे युवाओं को भाजपा से जोड़ने के इस अभियान का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जो सनातन धर्म और देश के गौरव को बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सत्यम दुवा ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता हेमंत सावलानी, विपिन साहू, निशिकांत पांडे, अकबर अली, राजेश साहू, तौकिर रजा, संजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Topics

इसे भी पढ़े