Total Users- 1,169,295

spot_img

Total Users- 1,169,295

Wednesday, March 11, 2026
spot_img

सरकार पर भड़के पप्पू यादव: मुकेश सहनी के पिता की हत्या बीजेपी के रावणराज का प्रमाण

नुकसान विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के घर में घुसकर हत्या कर दी गई है। उनका शव मंगलवार सुबह दरभंगा जिले के अफ़ज़ल्ला पंचायत के सुपौल बाजार में क्षत-विक्षत हालत में मिला। उनकी हत्या धारधार हथियार से हुई है। इस घटना के बाद राज्य की राजनीति में हलचल पैदा हुई है। सांसद पप्पू यादव ने बीजेपी को इसका दोषी ठहराया है।

शासन का इकबाल खत्म हो गया

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की दरभंगा में निर्मम हत्या BJP के रावणराज का पुख़्ता प्रमाण है। हत्या दर हत्या से कोहराम मचा है। नीतीश जी के शासन का इकबाल खत्म हो गया है। अब प्रशासन अपराधियों के बजाय निर्दोषों को फंसाने का निज़ाम बन गया है। हम मुकेश जी के साथ हैं।

मुंबई से रवाना हुए मुकेश सहनी ने बताया कि जीतन सहनी अकेले घर में रहते थे। उनके दो बेटे हैं संतोष और मुकेश। बेटी शादीशुदा हैं और मुंबई में रहती हैं। समाचार मिलते ही मुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा चले गए हैं। मुकेश पूर्व में पशुपालन और मत्स्य संसाधन मंत्री रहे हैं। उन्होंने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के साथ लगातार सभाएं कीं। VIP महागठबंधन उनकी पार्टी का हिस्सा है।

More Topics

महतारी वंदन योजना से संवर रहा बेटियों का भविष्य

नीतू साहू बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन...

संयुक्त टीम ने 10 हजार रुपए से अधिक की देशी मदिरा किया जब्त

बलौदाबाजार। संयुक्त टीम ने 10 हजार रुपए से अधिक...

राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला कर्मचारियों का...

हेल्थी और स्वादिष्ट गाजर का कसा हुआ सलाद झटपट बनाएं

कम समय में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते...

इसे भी पढ़े