Total Users- 1,181,547

spot_img

Total Users- 1,181,547

Friday, March 27, 2026
spot_img

Tesla ने 18 लाख से ज्यादा गाड़ियों को किया रिकॉल

 Tesla ने अमेरिका में 1.8 मिलियन (करीब 18 लाख गाड़ियां) से अधिक गाड़ियों को रिकॉल किया है। यह रिकॉल चार मॉडलों के लिए जारी किया गया है, जिनमें Model 3, Model S, Model X और Model Y शामिल है। Model 3, Model S, Model X साल 2021 से 2024 के बीच बनाए गए हैं। वहीं Model Y साल 2020 से 2024 के बीच बनाया गया है। इन गाड़ियों को अनलॉक हुड के सही से काम नहीं करने के कारण रिकॉल किया गया है।

टेस्ला की गाड़ियां रिकॉल करने को लेकर नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने जानकारी देते हुए कहा कि टेस्ला ने USA में करीब 18 लाख से ज्यादा गाड़ियों को रिकॉल किया है। इन गाड़ियों को रिकॉल करने की पीछे की वजह सॉफ्टवेयर के अनलॉक हुड का सही से काम नहीं करना है। यह गाड़ी चलाते समय पूरी तरह से खुल सकता है और ड्राइवर के विजुअल को ब्लॉक कर सकता है, जिसकी वजह से सड़क घटना होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही NHTSA ने कहा कि टेस्ला ने इस समस्या को ठीक करने के लिए ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े