Total Users- 1,179,257

spot_img

Total Users- 1,179,257

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

अचानक नदी में बाढ़ आई..।पानी के तेज बहाव में फंसे 59 लोगों को 8 घंटे बाद SDRF टीम ने सुरक्षित निकाला।

 छतरपुर में तेज बारिश की वजह से धसान नदी में अचानक बाढ़ आ गई। नदी में पानी का बहाव अचानक बढ़ने से घुवारा तहसील के कुटोरा गुर्जन मंदिर के पास 48 चरवाहे और मजदूर आठ घंटे फंसे रहे। जैसे कैसे सूचना पुलिस प्रशासन को मिली। एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू चलाकर सभी को बचाया।दरअसल, ग्राम कटोरा में धसान नदी के उस पार एक मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें कुछ लोग गए हुए थे, साथ ही चरवाहे भी जानवर चरा रहे थे। धसान नदी का जल स्तर अचानक बढ़ जाने के कारण ग्रामीण धसान नदी के उस पार टापू में फंस गए। पुलिस कंट्रोल रूम एवं स्थानीय लोगों के माध्यम से सूचना प्राप्त होते ही छतरपुर पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही एसडीआरएफ की टीम बचाव संसाधन के साथ मौके पर पहुंची। बचाव कार्य में जुटी टीम नदी पार कर टापू पर पहुंची। टापू में फंसे 59 ग्रामीणों और चरवाहों को सुरक्षित टापू से वापस लाया गया।

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े