शराब के नशे में दारोगा की हरकतें, वीडियो वायरल होते ही हुआ निलंबित

कासगंज: यूपी पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस लाइन में तैनात एक दारोगा शराब के नशे में धुत होकर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हरकतें करता दिख रहा है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एसपी ऑफिस से कुछ ही दूरी पर यह पुलिस अधिकारी खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहा है। उसकी टोपी सड़क पर पड़ी है, और वह पूरी तरह नशे में चूर है। जब मौके पर मौजूद लोगों ने उससे सवाल किया, तो उसने खुद को बरेली का निवासी बताया और यहां तक कह दिया कि उसने फर्जी वर्दी पहनी हुई है।

मामले पर एएसपी राजेश भारती ने कहा, “यह वीडियो हमारे संज्ञान में आया है। आरोपी एसआई पुलिस लाइन में तैनात था और उसके साथ उसकी पत्नी भी थी। एसपी कासगंज अंकिता शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दारोगा को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।”

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस महकमे की छवि को गहरा धक्का लगा है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जब कानून के रखवाले ही नियमों को तोड़ेंगे, तो आम जनता से अनुशासन की उम्मीद कैसे की जा सकती है?

More Topics

पीएम मोदी का एनडीए सांसदों ने ‘मंगल मिलन’बैठक में ‘वंदे मातरम’ नारों के साथ किया स्वागत

मंगलवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में सत्ताधारी...

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने हुनर से संवारी राखियों की खूबसूरती

मोती, धान-चावल, बीज और रक्तमौली धागों से तैयार राखियों...

नशामुक्त युवा, विकसित भारत की पहचान: विद्यार्थियों ने लिया सामूहिक संकल्प

प्रधानमंत्री के आह्वान एवं भारत सरकार के युवा कार्यक्रम...

इसे भी पढ़े