Total Users- 1,167,490

spot_img

Total Users- 1,167,490

Friday, March 6, 2026
spot_img

इलाहाबाद हाई कोर्ट के समक्ष जनहित याचिका में ‘Samvidhaan Hatya Diwas’ को दी चुनौती

 केंद्र सरकार ने 25 जून को संविधान हत्‍या दिवस (Samvidhaan Hatya Diwas) मनाने का ऐलान किया है। इसकी अधिसूचना की वैधता को चुनौती देने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court)  समक्ष जनहित याचिका में ‘संविधान हत्या’ को चुनौती दी  गई।  जिसे लेकर अदालत ने केंद्र सरकार से एक हफ्ते में जवाब मांगा है। चीफ जस्टिस अरुण भंसाली और जस्टिस विकास बुधवार की खंडपीठ ने सोमवार को जनहित याचिका को लेकर सुनवाई की. यह जनहित याचिका संतोष कुमार दोहरे ने दाखिल की है। 

याचिका में 25 जून को संविधान हत्या दिवस घोषित करने के लिए गत 11 जुलाई 2024 को जारी अधिसूचना को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की गई है। वहीं याचिका में कहा है कि यह संविधान की अवमानना है। आपातकाल संवैधानिक उपबंधों के तहत विशेष स्थिति से निपटने के लिए जरूरी होने पर लागू किया गया था। सरकार को संविधान के तहत ऐसा अधिकार प्राप्त है, इसलिए इसे संविधान की हत्या कहना संविधान का अपमान करना है। 

इलाहाबाद हाईकोर्ट अब इस मामले की सुनवाई 31 जुलाई को करेगा। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक राजपत्र अधिसूचना साझा की थी जिसमें कहा गया था कि 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा, ताकि उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी जा सके जिन्होंने ‘आपातकाल के दौरान सत्ता के घोर दुरुपयोग’ के खिलाफ संघर्ष किया।

More Topics

लहसुन-लौंग के उपाय से हफ्ते भर में पाएं मजबूत और लंबे नाखून

क्या आपको पता है कि महंगे ब्यूटी पार्लर ट्रीटमेंट...

नेपाल में 5 मार्च को 60 प्रतिशत मतदान हुआ, चुनाव में Gen Z की हुंकार

पिछले साल केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली गठबंधन...

आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर

कोलकाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार दोपहर को पश्चिम बंगाल...

कर्नाटक में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा बैन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने हालिया बजट प्रस्तुति...

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

इसे भी पढ़े