Total Users- 1,179,216

spot_img

Total Users- 1,179,216

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

1991 के महत्वपूर्ण केंद्रीय बजट को याद करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि फिर से ठोस सुधारों की जरूरत है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 1991 के ऐतिहासिक केंद्रीय बजट को पेश किए जाने के 33 साल पूरा होने पर बुधवार को कहा कि उदारीकरण वाले उस बजट ने देश में क्रांति ला दी और इस उपलब्धि पर उनकी पार्टी को गर्व है। खरगे ने यह भी कहा कि आज फिर एक ऐसे सार्थक, ठोस नए सुधारों की सख्त जरूरत है जो मध्यम वर्ग और वंचितों दोनों की मदद करें। 

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव और वित्त मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में जुलाई 1991 भारत के इतिहास में उदारीकरण बजट के रूप में एक महत्वपूर्ण क्षण था, जिसने आर्थिक सुधारों के एक नये युग की शुरुआत की थी।” उन्होंने कहा कि इस दूरदर्शी कदम ने देश में क्रांति ला दी, मध्यम वर्ग को सशक्त बनाया और लाखों लोगों को गरीबी और हाशिए से ऊपर उठाया। 

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े