Total Users- 989,775

spot_img
spot_img

Total Users- 989,775

Monday, May 19, 2025
spot_img
spot_img

राज कपूर की 100वीं जयंती पर हिंदी सिनेमा जगत में उनके अहम योगदान के लिए PM मोदी ने श्रद्धांजलि दी

भारतीय सिनेमा जगत के ” ग्रेट शो मैन” राज कपूर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी। 100वीं जयंती पर उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा, “उन्होंने भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर पहुंचाया।”

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। लिखा, आज हम महान फिल्मकार, दूरदर्शी फिल्मकार, अभिनेता और सदाबहार शोमैन राज कपूर की 100वीं जयंती मना रहे हैं। उनकी प्रतिभा ने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया और भारतीय और वैश्विक सिनेमा पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

राज कपूर की फिल्मों के प्रतिष्ठित किरदार और अविस्मरणीय धुनें दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आती हैं। लोग उनकी कृतियों की प्रशंसा करते हैं कि कैसे वे विभिन्न विषयों को सहजता और उत्कृष्टता के साथ उभारते हैं। उनकी फिल्मों का संगीत भी बेहद लोकप्रिय है।

उन्होंने आगे लिखा, राज कपूर सिर्फ एक फिल्म निर्माता ही नहीं थे, बल्कि एक सांस्कृतिक राजदूत थे, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर पहुंचाया। फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं की कई पीढ़ियां उनसे बहुत कुछ सीख सकती हैं। मैं एक बार फिर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और रचनात्मक दुनिया में उनके योगदान को याद करता हूं।

इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने राज कपूर के योगदान का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि राज कपूर अपने समय से बहुत आगे थे, उन्होंने अपनी कहानियों के जरिए दुनिया भर के लोगों के बीच भारत को ‘सॉफ्ट पावर’ के रूप में स्थापित किया।

spot_img

More Topics

जामुन से बढ़ाये हीमोग्लोबिन, रोज पिये जूस

जामुन गर्मियों का ऐसा फल है जिसमें कूलिंग प्रॉपर्टीज...

खास मेहमानों के लिए घर पर बनाए पनीर टिक्का बटर मसाला

पनीर टिक्का बटर मसाला एक बहुत ही स्वादिष्ट और...

रिकेट्स क्या होता है? क्या है इसके लक्षण और इलाज

रिकेट्स एक कंकाल संबंधी स्थिति है जिसकी विशेषता है:...

इस एक्टर ने 100 के नोट पर लिया था दादा मुनि यानि अशोक कुमार का ऑटोग्राफ

सीनियर बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र अब भले ही फिल्मों में...

इसे भी पढ़े