सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को मिली बड़ी राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है। उनके खिलाफ दायर मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी से जुड़ा है। राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले चाईबासा में एक भाषण में अमित शाह को ‘हत्यारा’ कहने का आरोप लगाया था। इसके खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

राहुल गांधी ने झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें निचली अदालत में उनके खिलाफ चल रही कार्यवाही को रद्द करने का अनुरोध खारिज किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए झारखंड सरकार और भाजपा नेता को नोटिस जारी किया है और उनसे जवाब मांगा है।

More Topics

FDA की बड़ी कार्रवाई: Lays समेत ब्रांडेड एक्सपायर्ड फूड की रीपैकेजिंग का खुलासा

FDA की बड़ी कार्रवाई: Lays समेत ब्रांडेड एक्सपायर्ड फूड...

इसे भी पढ़े